टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा के रास्ते का कांटा बनने वाली हैं यह टीम, भारत के सपनों को कर सकती हैं चूर-चूर

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ हैं। 16 अक्टूबर से यह टूर्नामेंट दस्तक देने वाला हैं। भारत (INDIA) 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरूआत करने से पहले 4 वॉर्मअप मैच भी खेलते हुए नजर आएगी। भारतीय टीम इस वक्त पर्थ में अभ्यास करते हुए नजर आ रही हैं।
भारत टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 टीम बनकर उतरने वाली हैं जिसके चलते वह इस विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। लेकिन एक ऐसी टीम हैं जो भारत के खेल को बिगाड़ते हुए नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं उस टीम के बारे में-
यह टीम भारत के लिए बनेगी खतरा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA), इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम भारत के लिए खतरे की घंटी बनने का दम रखती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन यह वह टीमें नहीं हैं जो भारत का खतरा बनने वाली हैं। भारत का सबसे बड़ा खतरा बांग्लादेश क्रिकेट टीम होने वाली हैं। एशिया कप 2022 के दौरान भले ही इन दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं हुआ था।
वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश (BANGLADESH) आमने-सामने होगी और बांग्लादेश भारत का खेल खराब करते हुए नजर आ सकती हैं। वैसे तो भारत इस वक्त बांग्लादेश से मजबूत टीम हैं। लेकिन बांग्लादेश तब अपनी पर आ जाए तो वह किसी भी बड़ी टीम को हराने का दम रखती हैं। इसलिए भारत को बांग्लादेश से सतर्क रहकर चलने की जरूरत हैं।
2 नवंबर को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला
बांग्लादेश क्रिकेट टीम कई बार भारत के जीत के सपने को चकनाचूर करते हुए नजर आई हैं। साल 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश भारत को लगभग बाहर कर चुकी थी लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की लाज बचा ली थी।
धोनी ने उस मैच में कमाल का रनआऊट कर टीम को 1 रन से जीत दिलावाई थी। लेकिन पर बांग्लादेश से जीत भी टीम के कुछ काम नहीं आई थी। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज से हारकर बाहर हो गई थी।
अब जब भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के सामने होगी तो टीम की उम्मीदें बांग्लादेश को हराकर अपनी स्थिति मजबूत करने के ऊपर रहेगी। टीम इंडिया और बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 2 नवंबर को टकराने वाली हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम पाकिस्तान – 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
भारत बनाम ग्रुप-ए रनरअप – 27 अक्टूबर (पर्थ)
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका – 30 अक्टूबर (एडिलेड)
भारत बनाम बांग्लादेश – 2 नवंबर (एडिलेड)
भारत बनाम ग्रुप-बी विनर – 6 नवंबर (मेलबर्न)
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम,