मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी देख फैंस ने शमी को हटाने की कर दी मांग

IND vs SA: “अब हमको चाहिए फुल इज्जत”- मियां के मैजिक ने साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां, फैंस ने वर्ल्ड कप में शामिल करने की कर दी मांग

IND vs SA: "अब हमको चाहिए फुल इज्जत"- मियां के मैजिक ने साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां, फैंस ने वर्ल्ड कप में शामिल करने की कर दी मांग

मोहम्मद सिराजः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज जीएससीए स्टेडियम (JSCA STADIUM RANCHI) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 7  विकेट के नुकसान पर 278 रन बना पाई है। मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) आज शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। फैंस जमकर उनके प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद सिराज ने अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने मचाया कहर

आज भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार नजर आई हैं। शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMED) ने आज अपना वनडे डेब्यू किया, जिस लिहाज से आज उनका स्पेल काफी ज्यादा शानदार था। शाहबाज अहमद ने 10 ओवरों में 54 रन और 1 विकेट लेकर अपना शानदार स्पेल किया हैं।

भारत के पारी की शुरूआत करने वाले मोहम्मद सिराज भी आज शानदार नजर आए हैं। सिराज (MOH. SIRAJ) की गेंदबाजी के चर्च काफी ज्यादा हो रहे हैं। अपने 10  ओवर के स्पेल में कमाल की डेथ गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 38 रन दिए और 3 अहम विकेट टीम को दिलाई।

सिराज ने पहले दूसरे ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को आऊट कर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया था। उसके बाद खतरनाक नजर आए रीजा हैंड्रिक्स को 74 रनों पर पवेलियन भेजने का काम किया। डेथ में सिराज ने केशव महाराज को 5 रन पर अपना निशाना बनाया हैं। आज सिराज ने हेनरिक क्लासेन का शानदार कैच भी पकड़ा हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी देख फैंस ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शामिल करने की बात भी कह दी हैं। फैंस ने शमी की जगह पर सिराज को बुमराह का रिप्लेसमेंट बनाने की बात कही हैं। जिस पर फैंस अपनी जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/blehx_x/status/1579074693776433152?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/Tendulkrar/status/1579070738698420224?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/imkotrirahul/status/1579069264543514625?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/imkotrirahul/status/1579069264543514625?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/superking1815/status/1579061064096178176?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

 

 

Exit mobile version