“द हंड्रेड” के एक मैच में 11 साल की बच्ची के साथ घटी दिल दहला देने वाली घटना, गेंद लगने के बाद मुंह पर लगे टांके

By Akash Ranjan On August 18th, 2022
“द हंड्रेड” के एक मैच में 11 साल की बच्ची के साथ घटी दिल दहला देने वाली घटना, गेंद लगने के बाद मुंह पर लगे टांके

इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) ने अन्य लोकप्रिय क्रिकेट लीग की तरह विश्वभर में अपनी पहचान बखूबी बना ली है। इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखने को मिलते हैं। जिनके खेलने के अंदाज का दर्शक जमकर लुत्फ़ भी उठाते हैं। हालांकि मैदान में बैठे दर्शकों पर ऐसे टूर्नामेंट्स में हमेशा गेंद लगने का खतरा मंडराता रहता है।

ऐसे में अब “द हंड्रेड” (The Hundred) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाल में ही ऐसा मामला समाने आया है। जानिए क्या हुआ मैच देखने पहुंची 11 साल की बच्ची के साथ।

“द हंड्रेड” के मैच में छोटी बच्ची के चेहरे पर लगी गेंद

द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और वेल्श फायर के बीच मैच खेला जा रहा था। जहां पर मैच के दौरान एक गंभीर घटना घट गई। दरअसल मैच देखने पहुंची एक 11 साल के छोटी सी फैन के मुंह पर गेंद जाकर लगी, जिसके बाद बच्ची के मुंह से खून तो निकला ही साथ ही लड़की सदमे में भी पहुंच गई।

इस अप्रिय घटना से पहले एमिली ने इंग्लैंड और वेल्श की गेंदबाज एलेक्स हार्टले से कार्यक्रम स्थल के बाहर मुलाकात की थी। एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से बताया गया है कि मैदान पर हुई इस घटना के बाद लड़की के होठों पर टांके लगाने पड़े हैं।

मां ने दिया अपडेट कहा अब घर पर है

जिस बच्ची के चोट लगी है उसका नाम एमिली है। उनकी मां वेस्टइंडीज की रहने वाली है। एमिली के चोट लगने की खबर काफी तेजी के साथ वायरल हुई थी। लेकिन अब 11 साल की बच्ची की मां ने ट्वीट करके बताया है कि,

“अब वो घर पर है। थोड़ा अच्छा महसूस कर रही है, लेकिन अभी सदमे में है”।

एमिली की मां के अनुसार एमिली क्रिकेट का काफी शौक रखती हैं और आगे क्रिकेटर ही बनाना चाहती है। एमिली अंडर 11 टीम में खेलती भी हैं।

Tags: द हंड्रेड टी20 लीग,
Exit mobile version