VIDEO: मोईन अली ने द हंड्रेड टी20 लीग में में 5 गगन चुम्मी छक्के लगा कर मचाया कोहराम, महज 28 गेंदों में इतने रन बनाकर जीताया मैच

मोईन अली (Moeen Ali) और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का शानदार प्रदर्शन जारी है। दोनों के दम पर द हंड्रेड (The Hundred 2022) के एक मुकाबले में बर्मिंघम फोनेक्स ने ट्रेंट राकेट्स के खिलाफ 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। यह टीम की लगातार तीसरी जीत भी है। मैच में ट्रेंट राकेट्स ने पहले खेलते हुए 100 गेंद पर 6 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में बर्मिंघम ने 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। माेईन और लिविंगस्टोन दोनों ने अर्धशतक लगाया। इतनी ही नहीं दोनों ने 9 छक्के सहित 13 बाउंड्री भी लगाई।
मोईन अली ने ‘द हंड्रेड’ में मचाया कोहरम
मोईन अली
दरअसल बीते दिन यानी 15 अगस्त को ट्रेंट राकेट्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में बर्मिंघम ने 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने धमाल मचाते हुए हर जगह सुर्खियां बटोर ली है।
बता दें ये लीग का 15वां मुकाबला था जिसमें बर्मिंघम फोनेक्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 7 विकेट से मात दी। जहां बर्मिंघम की जीत के रियल हीरो रहे कप्तान मोईन अली ने धमाकेदार पारी खेलते हुए मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात की। मोईन ने 28 गेंद का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जिसका वीडियो ‘द हंड्रेड’ के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसमें कैप्शन दिया गाया है ‘मोईन मूड में थे।’
यहां देखें वीडियो –
मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन की रही शानदार साझेदारी
बर्मिंघम फोनेक्स (Birmingham Phoenix) की टीम शुरूआत मे जल्दी दो विकेट गिरने के बाद लड़खड़ा सी गई थी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज के रूप विल स्मीड (Will Smeed) ने सिर्फ टीम के 2 रन पर अपना विकेट गंवा दिया था। उसके बाद उनके जोड़ीदार माइल्स हैमंड (Miles Hammond) भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए 16 गेदों में 20 रन बनाकर चलते बने उस समय टीम का स्कोर कुल 25 रन था।
उसके बाद कप्तान मोइन अली (Moeen Ali) और लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने टीम को संभाला। मोइन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में शानदार 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तो वहीं लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में चार छक्कों औऱ एक चौके की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जिसकी वजह से बर्मिंघम फोनेक्स की टीम 145 रनों के लक्ष्य तक आसानी से पहुंच पाई।
Tags: द हंड्रेड टी20 लीग, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन,