टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 9 जून से भारत के साथ टी-20 सीरीज खेलने तैयार हैं। आईपीएल 2022 का यह सीजन खत्म हो चुका हैं। हमने देखा हैं कि इस सीजन कुछ साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ियों डेविड मिलर, कगिसो रबाडा ने लीग में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। भारत के साथ सीरीज से पहले कप्तान टेम्बा बवुमा ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल खेलने की इच्छा जताई हैं।
मैं आईपीएल खेलना चाहता हूं- टेम्बा बवुमा
टेम्बा बवुमा साऊथ अफ्रीका के टी-20 के कप्तान हैं। 2021 के टी-20 विश्व कप में उन्होने अपनी कप्तानी का काफी प्रभाव छोड़ा था। साऊथ अफ्रीका 9 जून से केएल राहुल की अगुवाई वाली भारत के 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। सीरीज से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में टेम्बा बवुमा ने आईपीएल के लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की हैं। बवुमा ने कहा हैं-
” मैं वहां खेलना चाहता हूं। मेरा प्रदर्शन जितना मजबूत होगा, अवसर उतना ही यथार्थवादी होगा। मैंने एक टीम की कप्तानी करने की कल्पना भी विकसित की है। मुझे नहीं पता कि यह कहां से आता है। मैं वह अनुभव प्राप्त करना चाहता हूं साथ ही। लेकिन ऐसा होने से पहले मुझे एक टीम में शामिल होने की जरूरत है!”
टेम्बा बवुमा टी-20 क्रिकेट में अपनी टीम के लिए बादशाह बनते जा रहे हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में टेम्बा बवुमा ने 21 मैचों में 501 रन बना लिए हैं।
हमारे लोगों का आईपीएल में प्रदर्शन गर्व की बात हैं- टेम्बा बवुमा
आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर, कगिसो रबाड़ा और मार्को जेन्सन और नए युवा खिलाड़ियों ने खूब तहलका मचाया हैं। उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए टेम्बा बवुमा ने कहा कि-
“हमारे कुछ लोगों को अच्छा करते हुए देखना अच्छा लगता है। केजी (कगिसो रबाडा) सबसे तेज 100 विकेट लेने की राह पर हैं। यह गर्व की बात है। और मार्को जेन्सन – वह कैसे गया और प्रदर्शन किया। या एडन (मार्कराम)।”
” यहां तक कि युवा खिलाड़ी भी जिन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई है। डेवाल्ड ब्रेविस के बारे में काफी बातें हो रही हैं। वह हमारे क्रिकेट के लिए एक रोमांचक संभावना है। और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिल रहा है। उन लोगों को देखकर अच्छा लगा।”
