टी-20 विश्व कप में ट्रॉफी जीतने के लिए रोहित शर्मा को सुधारनी होगी ये 3 गलतियां, वर्ना पिछले साल वाला ही होगा हाल

By Twinkle Chaturvedi On June 5th, 2022
टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप से पहले सुधारनी होगी ये 3 बड़ी गलतियां

टीम इंडिया (INDIA) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों की अंतराष्ट्रीय टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। और इस सीरीज के बाद लगातार भारतीय टीम का शेड्यूल 6 महीनों के लिए टाइट हैं। अपने खेले जाने वाले हर मैचों में भारतीय टीम की कोशिश यही रहेगी की वो आगामी टी-20 विश्व कप के लिए एक स्थिरता वाली टीम तलाश करें। भारत ने पिछले 9 साल से एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता हैं। आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत को अपनी ये तीन गलतियों को सुधारते हुए मैदान में प्रवेश की जरूरत हैं।

1. टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में लानी होगी स्थिरता

Team India To Assemble In Delhi On June 5; South Africa To Arrive On June 2 - Cricfit

भारतीय टीम पिछले 9 साल से एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पायी हैं। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल और टी-20 विश्व कप 2021 में ग्रुपस्टेज तक ही पहुंच पायी हैं। इस साल 2022 में अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया टी-20 विश्व कप आयोजित करने वाला हैं। भारत की निगाहें इस विश्व कप को अपने नाम करने के ऊपर हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम लगातार बदलावों से गुजर रही हैं, और खिलाड़ी अंदर-बाहर किए जा रहे हैं।

किसी दिन किसी खिलाड़ियों को मौका मिल रहा तो किसी दिन किसी और खिलाड़ी को ऐसे में भारतीय टीम किसी स्थिरता वाली टीम पर पहुंच ही नहीं पा रही हैं। रोहित शर्मा को इंडिया के आगामी होने वाले सीरीज में खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका देना होगा। जिससे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें और टीम में अपने दावेदारी पेश करें। विश्व कप से पहले इंडिया को अपने प्लेइंग इलेवन को अच्छी तरह से ठीक करना होगा। वरना प्लेइंग इलेवन में गड़बड़ी दूसरे टीमों के लिए फायदा बन जाएगी।

2. स्पिनर गेंदबाजों को लेकर रखनी होगी साफ रणनीति

Dinesh Karthik Explains The Reason Behind Kuldeep Yadav-Yuzvendra Chahal's Decline In Form

हमने 2021 के टी-20 विश्व कप में देखा था कि भारत की सबसे बड़ी कमज़ोरी स्पिन गेंदबाजी रही थी। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी कुलचा जब भी साथ रहती थी विरोधी टीम के छक्के छुड़ा देती थी। लेकिन पिछले विश्व कप में सेलेक्टर्स ने दोनों को नज़रअंदाज कर कम अनुभवी गेंदबाज़ वरूण चक्रवर्ती और राहुल चाहर को चुना था।

लेकिन वरूण और राहुल दोनों को ही पर्याप्त मौका नहीं दिया गया था। और विश्व कप के बड़े मंच में स्पिन गेंदबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत कमज़ोरी बन गई थी। आईपीएल 2022 में कुलदीप और चहल दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया हैं। इसलिए विश्व कप से पहले इन दोनों की जोड़ी को भारत को भरपूर मौका देना चाहिए। ताकि दोनों विश्व कप जैसे बड़े मंच के लिए तैयार हो सके।

3. फिनिशर की जिम्मेदारी सौंपनी होगी हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक को

T20 World Cup: Dinesh Karthik names Hardik Pandya as a main player

आईपीएल 2022 का साल भारतीय टीम के लिए बड़ा ही खास रहा हैं। कुलदीप यादव वापस से अपने फॉर्म में आकर सबको खुश करते दिखें हैं। वहीं दूसरी ओर हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद से शानदार काम कर इंडिया की काफी सारी मुश्किलों को हल कर दिया हैं। इस आईपीएल ने दिनेश कार्तिक के रूप में भारतीय टीम को अपना हीरा वापस दे दिया हैं। आईपीएल फिनिशर के रोल में दिनेश कार्तिक ने कमाल की भूमिका निभाई हैं।

फिनिशर के रूप में हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक ही बेस्ट चाईस दिख रहे हैं। हार्दिक ने 131 के स्ट्राइक रेट के साथ 487 रन तो वहीं 191 के स्ट्राइक रेट के साथ दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी की हैं। इंडिया को आगामी विश्व कप जीतने के लिए इन खिलाड़ियों को अधिक मौका देकर इनपर ही निवेश करना चाहिए ताकि वो विश्व कप में भारत के लिए बड़ी भूमिका निभाते दिखें।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, टी-20 विश्व कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,