Team India का शेड्यूल है चुनौतियों भरा, ये 4 बड़ी वजह निकलकर अब आई सामने

By Sameeksha dixit On July 9th, 2023
Team India

Team India: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज, एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. WTC फाइनल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह से हारी थी जिसके बाद से टीम इंडिया पर कई सारे सवाल उठ रहे थे. प्लेइंग 11 को भी टारगेट किया जा रहा था. इसी के साथ BCCI के ऊपर भी अब टीम को लेकर काफी प्रेशर है. अब एक बार फिर बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट भारत लौट रहा है. 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होगी.

Team India फेस करेगी बड़ी मुसीबतें, अब होगा आगे ऐसा

बता दें की, टीम इंडिया (Team India) इन दिनों बड़ी मुसीबत से जूझ रही है. टीम इंडिया के ऊपर बहुत प्रेशर है. एक तरफ वर्ल्ड कप का आगाज भी होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी खुद भारत कर रहा है. उसके परिपेक्ष से भी टीम इंडिया को इस बार बहुत सी तैयारियां करनी हैं.

कहा जा रहा है की , इस बार भी भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) पर 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों का दबाव होगा. टीम इंडिया जोरो शोरो से प्रैक्टिस करने में जुटी हुई है. एक बाद एक लगातार टूर्नामेंट होने वाले हैं.

वर्ल्ड कप का शेड्यूल हो चुका है जारी

बता दें की,  इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है. 27 जून इसकी घोषणा कर दी गई थी. जिसके बाद से सभी बहुत उत्सुक हैं. ये मुकाबला भारत के दस बड़े शहरों में होने वाला है.

जबसे शेड्यूल आया है तबसे टीम इंडिया अपने ऊपर पूरा ध्यान दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, दस टीमों वाले इस वर्ल्ड कप में हर टीम को लीग स्टेज में 9-9 मैच खेलने हैं. इस बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

 

ये भी पढ़ें: BCCI ने फिर से पाकिस्तान को दिन में दिखाए तारे, वर्ल्ड कप के दौरान PCB की ये शर्त मानने से किया इंकार

Tags: टीम इंडिया, वर्ल्ड कप 2023,
Exit mobile version