दुबई के इस आलीशान होटल में ठहरे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, 1 दिन का किराया जान उड़ जाएंगे होश

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में में खेला जा रहा है. इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी कमर कस चूकी हैं. भारतीय टीम भी अपनी पूरी तैयारी के साथ पहला मैच 28 अगस्त को खेलने उतरी. टीम इंडिया के सभी मैच यूएइ के दुबई में होंगे. ऐसे में भारतीय टीम को दुबई के एक शानदार रिसॉर्ट में ठहराया गया है. इस रिसॉर्ट के एक दिन का किराया जानकर आप दंग रह जाएंगे.
टीम इंडिया यहां रुकी

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम (Team India) को बाकी सभी टीमों से अलग ठहराया गया है, हालांकि दुबई पहुंची भारतीय टीम इस समय पाम जुमैरह रिजॉर्ट में रुकी हैं.
पाम जुमैरह रिजॉर्ट एंटरटेनमेंट के सोर्स के लिए मशहूर हैं. इस होटल के अंदर ही 3D , 4DX के थिएटर हैं. अगर शॉपिंग करनी हो तो, रिजॉर्ट के अंदर ही कई दुकानें मौजूद हैं. इस रिजॉर्ट से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा भी साफ साफ देख सकते हैं.
सबसे बड़ा ओर आलीशान हैं ये होटल

बता दें, पाम जुमैरह रिजॉर्ट पूरी दुनिया के सबसे अलीशान होटल्स में से एक माना जाता है. इस होटल के पास अपना एक बीच भी है, जो कि उसके सामने ही है. भारतीय टीम (Team India) के अलावा दूसरी सभी टीमों को बिजनेस बे होटल में रखा गया हैं.
इतना ज़्यादा हैं एक दिन का किराया

आपको बात सुन कर हैरानी होंगी की एशिया कप के लिए खेलने गई टीम इंडिया जहां रुकी हैं (पाम जुमैरह रिजॉर्ट ) का एक दिन ठहरने का किराया तक़रीबन 30,000 रुपये है, ओर सीजन में ये तक़रीबन। 50-80 हजार तक पहुंच जाता है. भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी इसी होटल में रुकी हुई थी.
जानकारी के लिए बता दें, एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग जैसी एशियाई टीम भाग ले रही है. एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को भारत पाक का मुकाबला होगा.
READ MORE: Hardik Pandya ने अपने गेंदबाजी को लेकर अब किया बहुत बड़ा दावा, उनकी बात सुनकर फैंस हो जायेंगे खुश
Tags: एशिया कप, एशिया कप 2022, टीम इंडिया, रोहित शर्मा,