टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 6 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) रवाना हो चुकी हैं। वर्ल्ड कप से पहले भारत दो टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई थी। जिसमें जीत दर्ज करने के बाद नंबर-1 टीम का टाइटल बरकरार रखते हुए भारत वर्ल्ड कप में उतरती हुई नजर आएगी। आस्ट्रेलिया पहुंच कर भारतीय टीम ने अभ्यास करना भी शुरू कर दिया हैं। भारतीय टीम जमकर पर्थ के मैदान में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई (BCCI) ने आज शेयर की हैं।
पर्थ पहुंच कर जमकर पसीना बहा रही हैं भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए भारत (INDIA) आ्स्ट्रेलिया में कदम रख चुकी हैं। जहां से एक क्षण भी भारत को व्यर्थ नहीं जाने देना हैं। भारतीय टीम ऐसा करते हुए ही नजर आ रही हैं। पर्थ पहुंच कर भारतीय टीम ने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। शुक्रवार को वेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत का पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया गया गया था।
जिसमें सारे भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने इस अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं।
Hello and welcome to WACA 🏟 #TeamIndia are here for their first training session. pic.twitter.com/U79rpi9u0d
— BCCI (@BCCI) October 7, 2022
4 वॉर्मअप मैच खेलती नजर आएगी भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत भारत पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले 23 अक्टूबर से करेगी। लेकिन उससे पहले भारत 4 वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। भारत अपने वॉर्मअप मैचों की शुरूआत 10 अक्टूबर से करेगी
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WESTERN AUSTRALIA X1) के साथ भारत दो वॉर्मअप मैच 10 और 12 अक्टूबर को साम 4 बजे से खेलती हुई नजर आएगी। फिर इसके बाद आईसीसी द्वारा पहले से निर्धारित वॉर्मअप मैच जो आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के साथ खेले जाने वाले हैं वह 17 और 19 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
इंडिया वॉर्मअप मैच शेड्यूलः
भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया X1 – 10 अक्टूबर
भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया X1 – 12 अक्टूबर
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – 17 अक्टूबर
भारत बनाम न्यूजीलैंड- 19 अक्टूबर

