टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) आज सुबह यानी 06 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। वहीं, एक भारतीय टीम शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में आज से शुरु साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। लेकिन इन सब के बीच भारतीय ख़ेमे से एक अच्छी खबर सामने आई है।
वह ख़बर है कि भारतीय टीम का एक धाकड़ खिलाड़ी चोट से ठीक होकर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ है। मालूम हो कि यह खिलाड़ी हाल ही में चोटिल होकर टीम से बाहर हुआ था, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाया था।
भारतीय टीम में इस खिलाडी की हुई वापसी

बीसीसीआई ने आज सुबह एक तस्वीर शेयर कर भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की जानकारी फैंस को दी। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धाकड़ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) भी दिखाई दे रहे है। दीपक हुड्डा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को अचानक कमर में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
रविंद्र जडेजा की जगह खेल सकता है ये खिलाड़ी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट के चलते टीम से बाहर हुए हैं, ऐसे में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 12 टी20 और 8 वनडे मैच खेले हैं और इसी दौरान भारतीय टीम (Team India) को सभी मैचों में जीत मिली है। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने अभी तक खेले 12 टी20 मैचों में 41.86 की औसत से 293 रन बनाए हैं। वहीं 8 वनडे मैचों में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) 28.2 की औसत से 141 रन जड़ चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबॉय: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
