कभी टीम इंडिया का माना जाता था भविष्य, आज हुआ ऐसा गुमनाम कि वापसी की कोई उम्मीद नहीं, जानिए कौन

By Akash Ranjan On June 8th, 2022
कभी टीम इंडिया का माना जाता था भविष्य, आज हुआ ऐसा गुमनाम कि वापसी की कोई उम्मीद नहीं, जानिए कौन

टीम इंडिया (Team India) का एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसका करियर अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है। टीम इंडिया (Team India) से पत्ता कटने के साथ ही इस खिलाड़ी का IPL करियर भी भी खत्म होता दिखाई दे रहा है। कई बार मौके मिलने के बाद भी ये खिलाड़ी अपनी पिछली गलतियों से कोई सबक लेता नहीं दिख रहा है। पहले सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) से खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर निकाला था और अब इस खिलाड़ी को IPL से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

32 साल का ये खिलाड़ी अब कभी नहीं खेलता दिखेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी मनीष पांडे (Manish Pandey) काफी वक्त से बेहद ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है। कई बार उन्हें मौका दिया गया है, लेकिन मौके पर चौका लगाना तो दूर वो हर बार फ्लॉप साबित ही हुए। सेलेक्टर्स पहले ही मनीष पांडे (Manish Pandey) का भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) से पत्ता काट चुके हैं और अब उनकी आईपीएल (IPL) से भी हमेशा-हमेशा के लिए छुट्टी हो सकती है।

बेहद ख़राब रहा है प्रदर्शन

IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया है। मनीष पांडे ने IPL 2022 के 6 मैचों में महज 88 रन बनाए हैं, उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया।

ऐसे में मनीष पांडे को अगले साल 2023 की IPL नीलामी में कोई भी टीम भाव तक नहीं देना चाहेगी। इससे पहले मनीष पांडे साल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL खेलते थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण इस टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

कभी वापसी नहीं कर पाएगा ये खिलाड़ी!

मनीष पांडे ने टीम इंडिया (Team India) के लिए अब तक 39 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने की 44.31 औसत और 126.15 की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए। मनीष पांडे कभी कंसिसेटेंट नहीं रहे और यही वजह है कि उनका टीम इंडिया (Team India) में आना और जाना लगा रहा। अब लगता नहीं कि वो कभी वापसी कर पाएंगे।

टीम इंडिया का माना जाता था भविष्य

इस खिलाड़ी को एक वक्त पर टीम इंडिया का भविष्य माना जाता था, लेकिन इनका बल्ला ज्यादातर शांत रहा। मनीष पांडे ने टीम इंडिया के लिए शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 86 गेंदों पर 71 रन बनाए थे। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने सिडनी में 81 गेंदों पर 104 रन बनाए और टीम की जीत पक्की की। लेकिन इसके बाद वो टीम इंडिया से लगातार अंदर बाहर होते रहे। इंजरी ने भी उनसे कई बड़े मौके छीने। शानदार शुरुआत को वो बड़े करियर में तब्दील नहीं कर सके।

Tags: टीम इंडिया, मनीष पांडे, लखनऊ सुपर जायंट्स,
Exit mobile version