Team India: टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच शानदार टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें की, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. वैसे तो रोहित शर्मा को WTC फाइनल के बाद टारगेट किया जा रहा था. साथ ही यह भी सवाल उठ रहे थे की उनको कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. लेकिन फिलहाल अब वो सवालों के घेरे से बाहर दिख रहे हैं. इसी के साथ अब टीम इंडिया ने 146 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Team India ने रच दिया इतिहास, कोई नहीं तोड़ सकता ये रिकॉर्ड
मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया (Team India) इन दिनों चीते की रफ़्तार से बल्लेबाजी कर रही है. पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी है.
वैसे तो चौथे दिन बारिश हो गई थी जिसकी वजह से मैच को स्थगित कर दिया गया था. बता दें की, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब भारत की खूब वाहवाही हो रही है.
इन टीमों ने सबसे तेज़ बनाए हैं 100 रन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, टीम इंडिया अब नंबर वन पर आ गई है. टीम इंडिया ने सबसे तेज़ 100 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लिया है. इसी के साथ नंबर दो इस वक़्त श्रीलंका vs बांग्लादेश का मैच है. ये मैच साल 2001 में खेला गया था.
बता दें की, अब टीम इंडिया (Team India) से ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं की वो दूसरी सीरीज भी अपने नाम कर सकती है. टीम इंडिया इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही है. क्योंकि वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI के मुकाबले में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, रोहित-यशस्वी के आगे पूरी टीम ने किया सरेंडर
