Team India आयरलैंड दौरे के लिए हो चुकी है रवाना, टीम में शामिल हैं सभी युवा खिलाड़ी

By Sameeksha dixit On July 27th, 2023
Team India

Team India: ये साल टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. वर्ल्ड कप की शुरुवात भी होने वाली है. 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इसी के साथ बता दें की, इन दिनों टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. वेस्ट इंडीज में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है. ऐसे में अब टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे के लिए भी रवाना हो चुकी है. इसमें सभी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. आइए आपको बताते हैं की आखिर कौन हैं ये युवा खिलाड़ी.

Team India में इन शानदार खिलाड़ियों को मिला मौका, अब इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2023 की शुरुआत से टीम इंडिया एक व्यस्त शेड्यूल से गुजर रही है. हालांकि, रोहित शर्मा एंड कंपनी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद महीनेभर का ब्रेक मिला था. इसके बाद टीम सीधा वेस्ट इंडीज के दौरे पर निकल गई थी.

आयरलैंड के लिए टीम पूरे जोश में दिख रही है. बताया जा रहा है की, आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को दी जा सकती है. पृथ्वी शॉ के अलावा युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है.

हेड कोच को दिया जा सकता है आराम

बताया जा रहा है की, आयरलैंड दौरे से पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को मौका दिया जा सकता है. इसी के साथ यह भी जानकारी सामने निकला कर आ रही है की आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को भी टीम में जगह मिल सकती है. आयरलैंड के लिए ऐसी हो सकती है संभावित टीम इंडिया(Team India)-

टीम इंडिया: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, यश धूल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, मोहसिन खान, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, नेहाल वढेरा, सुयश शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर और यश ठाकुर.

 

ये भी पढ़ें: IND vs WI के मुकाबले में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, रोहित-यशस्वी के आगे पूरी टीम ने किया सरेंडर

Tags: आयरलैंड, टीम इंडिया,