टीम इंडिया के गेंदबाजो ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

By Satyodaya On August 29th, 2022
टीम इंडिया के गेंदबाजो ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

भारत बनाम पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला कल 28 अगस्त को खेला गया जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम को भारी शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला खत्म होने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कहर ढा दिया है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इतनी रफ्तार से गेंदबाजी की पाक के बल्लेबाजों को धो डाला। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 147 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस दौरान तेज गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है और बड़ा कारनामा कर दिखाया है जो शायद अभी तक किसी भी मुकाबले में नहीं हुआ है।

तेज गेंदबाजों ने कर दिखाया ऐसा कारनामा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में 6 गेंदबाजों को जगह दी थी। जिसमें चार तेज गेंदबाज थे और दो स्पिनर गेंदबाज थे। स्पिनर गेंदबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन नहीं किया लेकिन तेज गेंदबाजों ने तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कहर ही ढा दिया।

भुवनेश्वर, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। ऐसा करके उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

भुवनेश्वर से लेकर हार्दिक पांड्या ने चटकाए बेहतरीन विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

भारत पाकिस्तान के मुकाबले में सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार विकेट चटका कर मैच के हीरो बन गए हैं। उन्होंने चार ओवरों में 26 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए हैं। वही आपको बता दें हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में तीन विकेट हासिल किए हैं।

अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए हैं। वही युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी एक विकेट हासिल किया है। हालांकि स्पिनर गेंदबाजों ने सफलता हासिल नहीं कर पाई। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

Read More-पाकिस्तान पर जीत के बाद Team India की तारीफ में बोले PM Modi से लेकर अमित शाह, दिल जीतने वाली कही बात

Tags: अर्शदीप सिंह, टीम इंडिया, पाकिस्तान, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या,