Team India को पूरी तरह से बदल देंगे Ajit Agarkar, रोहित-विराट से करेंगे शुरुवात?

Team India: वर्ल्ड कप की शुरुवात 5 अक्टूबर से होने वाली है. इस बार का वर्ल्ड कप भारत के परिपेक्ष से बहुत ही अहम होने वाला है. बता दें की, इस बार भारत ही वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. कहा जा रहा है की इस बार टीम इंडिया का बदला हुआ रूप दिखाई देगा. टीम इंडिया पूरी तरह से बदल जाएगी और इस बदली हुई टीम को संभालने का ज़िम्मा भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने उठाया है. आइए आपको बताते हैं की कैसे?
Team India का होने जा रहा ट्रांसफॉर्मेशन, अजीत अगरकर लेंगे इसकी ज़िम्मेदारी
मिली जानकारी के मुताबिक, बदली हुई टीम इंडिया (Team India) अब देखने को मिल सकती है. बता दें की, BCCI के द्वारा मुख्य चयनकर्ता के लिए मांगे गए आवेदन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकले लगाई जा रही थी.
अब बताया जा रहा है की, भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने भारत की सीनियर पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन किया था. वैसे तो अगर WTC फाइनल में टीम इंडिया (Team India) की परफॉरमेंस देखी जाए तो बहुत ही ज्यादा ख़राब थी. जिसके बाद से बदलाव की बात चल रही थी.
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के कंधों पर है बोझ
एशिया कप और वेस्टइंडीज के दौरे की शुरुवात होने वाली है. ऐसे में एशिया कप के लिए टीम को और भी ज्यादा मजबूती से तैयार किया जा रहा है. एशिया कप वर्ल्ड कप से पहले हो रहा है इसलिए उसका सबसे ज्यादा महत्व होने वाला है.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नये चीफ सेलेक्टर का एक बड़ा काम 2023 वर्ल्ड कप के बाद सीनियर खिलाड़ियों से बात कर भविष्य की योजना तैयार करना होगा.
Tags: अजीत अगरकर, वर्ल्ड कप 2023,