विराट कोहली इन 2 खिलाड़ियो को मानते हैं खुद से भी बेहतर बल्लेबाज, तारीफ में कहने लगे बड़ी-बड़ी बात

By Tanu Chaturvedi On October 31st, 2022
विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में विराट कोहली की शानदार की पारी के बाद सभी उनके फैन हो गए हैं। विराट कोहली (virat kohli) ने 3 साल बाद धमाकेदार पारी खेली है। विराट के बल्ले ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के साथ हुए मैच में जीत का परचम टीम के नाम कर दिया। कोहली खुद से ज्यादा काबिल और अच्छा इन दो खिलाड़ियों को मानते हैं। एक ट्वीट के जरिए कोहली ने अपने मन की बातें लिखी हैं…

सचिन तेंदुलकर और विवियन रिचर्डस हैं विराट के आइडल

कोहली ने ट्वीट में लिखा कि  “मैं क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर और विविन रिचर्डस को सबसे सर्वश्रेष्ठ और महान खिलाड़ी मानता हूं।” कोहली सचिन तेंदुलकर और विवियन रिचर्डस को अपना आइडियल मानते हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने का विशाल रिकॉर्ड उनके नाम है।

उन्होंने अपने करियर में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड होगा। जिसे उन्होंने हासिल न किया हो। वहीं, वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई ऐसी शानदार पारियां खेली जिनके कारण विश्व क्रिकेट में उनका नाम विश्व के सबसे महान खिलाड़ियो में शामिल किया जाता है।

विराट कोहली का क्रिकेट करियर

विराट कोहली भी इन्ही दिग्गजों को अपना आइडियल मानते हैं। हालांकि उनकी तुलना क्रिकेट के फेमस खिलाड़ियों से अक्सर की जाती है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था। इसके बाद टेस्ट में 102 मुकाबलों की 173 पारियों में 8074 रन बनाए जिसमें 28 अर्धशतक और 27 शतक  हैं।

वनडे मैच की बात करें तो विराट कोहली के बल्ले से 262 मुकाबलों की 253 पारियों में 12344 रन निकले, जिसमें से 64 अर्धशतक और 43 शतक हैं। वहीं उनके नाम टी20 मैचों की 103 पारियों में  3856 रन बनाने का रिकॉर्ड है, इस शानदार पारी में उन्होंने 35 अर्धशतर और 1 शतक भी लगाया है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, विराट कोहली, विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर,