टी20 वर्ल्ड कप में ग्लेन फिलिप्स की गेम स्पिरिट का वीडियो हुआ वायरल, इंग्लैंड सहित बाकी टीमों को देदी सीख

By Tanu Chaturvedi On October 31st, 2022
ग्लेन फिलिप्स

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच सीडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में मैच खेला गया। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS) ने शानदार काम कर दिखाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने गेम स्पिरिट दिखाई है, जिसका वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलिंग न हो, तब तक नहीं छोड़ते क्रीज

दरअसल, ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बल्लेबाज हैं। मैच में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसमें ग्लेंन फिलिप्स ने नॉन स्ट्राइकर और रन आऊट होने से बचने का एक नायाब तरीका खोज निकाला। ग्लेंन फिलिप्स मांकडिंग के शिकार ना हो जाए इससे बचने के लिए वह तब तक वह क्रिज से बाहर नहीं निकलते हैं, जब तक बॉलर गेंद न डाल दे लेकिन वह रन लेने के लिए प्रोफेशनली दौड़ लगातें हैं।

आईसीसी ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर फिलिप्स का ये वीडियो शेयर किया है। आईसीसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “गेट सेट गो”। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर कमेंट भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

श्रीलंका के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी

ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी से न्यूजीलैंड को 167 रनों तक पहुंचाने में मदद की। पूरे मैच में न्यूजीलैंड टीम कमजोर पड़ती दिखाई दे रही थी, इस बीच फिलिप्स ने कमान संभाली। न्यूजीलैंड टीम ने श्रीलंका को 167 रनों का टारेगट दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 102 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की जीत हुई।

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 104 रनों की शानदार पारी खेली और इसी पारी के साथ फिलिप्स का ये शतक टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक बन गया है। वहीं, पहला शतक साउथ अफ्रिका के शानदार बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

 

Tags: ग्लेंन फिलिप्स, टी20 वर्ल्ड कप, श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड,