IND vs SA: रोहित शर्मा की इस बड़ी गलती ने भारत की जीत पर लगाया ब्रेक, वर्ना लग सकती थी वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक

By Twinkle Chaturvedi On October 31st, 2022
IND vs SA: रोहित शर्मा की इस बड़ी गलती ने भारत की जीत पर लगाया ब्रेक, वर्ना लग सकती थी वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 30 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 68 रनों के चलते 133 रन बोर्ड पर लगाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में शानदार खेल दिखाया लेकिन उसे अंत के ओवरों में नहीं बना पाए जिसके चलते साऊथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। लगातार दो जीतों के बाद वर्ल्ड कप में भारत को हार झेलनी पड़ी हैं। आज भारत की हार के 3 कारण रहे हैं आइए आपको बताते हैं-

1. रोहित शर्मा ने अश्विन को 18वां ओवर देकर कर दी बड़ी गलती

आज भारतीय टीम ने गेम की शुरूआत में ही दबाव बनाया। क्विंटन डिकॉक 1 रन और रीले रॉसो जैसे शानदार खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आऊट होते हुए नजर आए। इन विकटों के बाद से साऊथ अफ्रीका के ऊपर भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा। साऊथ अफ्रीका पावरप्ले में 24 पर 3 थी लेकिन उसके बाद विकेट नहीं गिरा। मॉर्करम और डेविड मिलर के बीच साझेदारी ने साऊथ अफ्रीका को मैच जीतवा दिया।

अंत के ओवरों में अश्विन द्वारा काफी ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। अश्विन ने अपने आखिरी ओवर में 2 छक्के दे दिए जिसने भारत को नुकसान पहुंचाया। अश्विन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट ली जो सबसे महंगा स्पेल था। रोहित शर्मा ने आज सबसे बड़ी गलती अश्विन को 18 ओवर देकर कर दी। अश्विन की गेंदबाजी आज बारत के हार का सबसे बड़ा कारण रही हैं।

2. विराट-रोहित का नहीं चला बल्ला

भारतीय बल्लेबाजी क्रम आज लडखड़ाती हुई नजर ई हैं। पहले रोहित शर्मा ने 15 रन और केएल राहुल ने 9 के स्कोर पर पांचवें ओवर में अपना विकेट गंवाया। उसके बाद विराट कोहली जो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे वह भी 12 रन पर आऊट हो गए। फिनिशर की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज हार्दिक पांड्या 2 और दिनेश कार्तिक 6 रन पर ऊट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से भारत की डूबती नईया को बचाने का काम किया हैं .र्या ने 40 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्को की मदद से 68 रनों की पारी खेली उनकी पारी के दम पर भारत आज 133 के स्कोर पर पहुंची। लेकिन 133 रन साऊथ अफ्रीका को रोकने के लिए काफी नहीं थे जिसके चलते भारत को मैच हारना पड़ा।

3. खराब फील्डिंग

आज भारतीय टीम की फील्डिंग काफी ज्यादा खराब ती जिसके चलते आज सब ने रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी को बहुत याद किया। विराट कोहली ने एक आसान सा कैच छोड़ा और रोहित शर्मा ने रन आऊट मिस कर दिया। ऐसे मौके ही आपको मैच जीतवाते हुए नजर आते हैं लेकिन भारत की यह कमजोर कड़ी टीम को नुकसान दे गई। इस बात को रोहित शर्मा भी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में मानते हुए नजर आए। भारत के अगले मैचों में अपने इस गलती से सीख लेकर शानदार खेल दिखाना होगा।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, विराट कोहली,