नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इन्हें दिया अपनी सफलता का सारा श्रेय, बताया कैसे करते हैं अपनी तैयारी

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
सूर्यकुमार यादव

टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव  (Suryakumar Yadav) ने बुधवार को पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान को आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके पहले स्थान पर पहुंचने के बाद आईसीसी की प्रेसेंटेटर ज़ैनब अब्बास ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का इंटरव्यू लिया।

इंटरव्यू के दौरान सूर्या ने उनके सवालो के जवाब देते हुए नजर आए। जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। आईए जानते हैं कि रैंकिंग में नंबर 1 पर आने पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव….

सूर्यकुमार यादव ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय

सूर्यकुमार यादव से अपने इंटरव्यू में जैनब ने कहा कि  “तुम्हें इसके बारे में पता नहीं था?”  जिसपर सुर्या ने कहा कि,

”मुझे इसके बारे में पता नहीं था। मैं बस अपना फोन चला रहा था, अपने सभी दोस्तों और परिवार से संदेश ले रहा था। मैं इससे (नंबर 1 रैंकिंग) वास्तव में खुश हूं और यहां हर तरह से कड़ी मेहनत कर रहा है। नंबर 1 तक पहुंचना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे लगता है कि यहां रहना ज्यादा मुश्किल होगा। यह एक चुनौती होगी, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।”

नंबर 1 बल्लेबाज ने की इनकी तारीफ

सूर्यकुमार यादव ने मैनेजमेंट सपोर्ट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि

” भारतीय टीम मैनेजमेंट से स्वतंत्रता किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ा बढ़ावा है क्योंकि जिस नंबर पर मैं बल्लेबाजी करता हूं वह बहुत दबाव भरा होता है। मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने मुझे संभाला है और मुझे हरी झंडी दी है। वह काबिले तारीफ है।”

सूर्या ने टीम इंडिया के लिए 2021 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उनका करियर डेब्यू मुकाबले से लेकर 2022 विश्व कप में शानदार रहा है। सूर्या (Suryakumar Yadav) ने 38 टी20 मुकाबलो की 36 पारियो में 11 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 1209 रन बनाए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 177.27 का रहा है।

 

Tags: आईसीसी टी-20 रैकिंग, टी20 वर्ल्ड कप, सूर्यकुमार यादव,