टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच की बात करें या पाकिस्तान जिम्बाब्वे की। दोनों ही मैचों में पाकिस्तान की टीम के खराब प्रदर्शन ने टीम को सेमीफाइनल से लगभग दूर कर दिया है। टीम इंडिया की बात करें तो सभी पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है और उन्होंने पाकिस्तानी टीम को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है।
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अब पाकिस्तान टीम के लिए एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है, उन्होंने कहा कि मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खिलाकर पाकिस्तानी टीम ने बहुत बड़ी गलती की.
पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर बिल्कुल भी सेटल नहीं है। कप्तान बाबर आजम ने टी-20 मैचों में पहले फखर जमान को नंबर 3 और नंबर 4 खिलाया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन के लिए अगर उनके पास ऐसा गेंदबाज होता जो सीम करा सके जैसे मोहम्मद वसीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया, तो पाकिस्तान के लिए कुछ बात बन सकती थी।
सुनील गावस्कर ने कप्तान बाबर आजम को दी नसीहत
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि
“मोहम्मद वसीम को पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जाता तो वह विकेट लेने के अलावा टीम के लिए एक अच्छा स्कोर भी बनाते। इस बार पाकिस्तान ने टीम सेलेक्शन को लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी है, जिसका भुगतान अब करना पड़ रहा है।”
पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की आलोचना
टी20 वर्ल्ड कप में टीम पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण ऐसा लग रहा है, टीम का सेमीफाइनल में जाने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा। टीम को दो मैचों में हार के बाद भारत के खिलाफ चार विकेट से और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 रन से करारी मिली थी। सभी तरफ कप्तान बाबर आजम के सलेक्शन की आलोचना हो रही है। पाकिस्तान को बाकी बचे मुकाबले जीतने होंगे, तभी टीम को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
