PAK vs NED: “इस पनौती को बाहर क्यों नहीं निकालते”- बाबर आजम 4 रन पर आऊट होकर मुंह छुपाने को हुए मजबूर, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

PAK vs NED: "इस पनौती को बाहर क्यों नहीं निकालते"- बाबर आजम 4 रन पर आऊट होकर मुंह छुपाने को हुए मजबूर, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

बाबर आजमः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 30 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में दोपहर 12ः30 बजे से  खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स के कप्तान ने टॉस जीसकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स पाकिस्तान की गेंदबाजी के आगे बुरी तरह पिटती हुई नजर आयी।

नीदरलैंड्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना पयाी। पाक के लिए लक्ष्य ज्यादा बडा नहीं था जिसके चलते टीम ने 37 गेंद शेष रहते ही 6 विकटों से जीत हासिल कर ली। लेकिन आज भी कप्तान बाबार आजम (BABAR AZAM) सस्ते में पवेलियन लौटते दिखें हैं जिसे लेकर फैंस भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

4 रन पर रन आऊट हुए बाबर आजम, फैंस ने कर दिया बुरा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर विश्व कप में बहुत निराशाजनक शुरू हुआ था। टीम को अपने पहले दो मैचों में शर्मनाक तरीके से हार झेलनी पड़ी थी। जिसके चलते यह मैच जीतना टीम के लिए बहुत अहम था अगर इसमें हार होती तो टीम के लिए सेमीफाइनल का सपना देखना मुश्किल हो जाता। आज पाक की गेंदबाजी ने पहले जीत की नींव रखी शादाब खान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकटें चटकाई।

शाहीन अफरीदी के 1 विकेट, नसीम शाह के 1 विकेट, मोहम्मद वसीम 2 और हरिस रऊफ के 1 विकेट सारे गेंदबाजों द्वारा आज कमाल का खेल देखने को मिला। जिसके चलते नीदरलैंड्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना पायी। 92 रनों का पीछा करना पाक के लिए मुश्किल नहीं था। लेकिन बाबर आजम आज वापस से 4 रन बनाकर रन आऊट होते दिखे।

मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेल टीम को पहली जीत दिलवाई हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) जिनका खराब फॉर्म अब वर्ल्ड कप में लगातार दिख रहा हैं। 3 मैचों में बाबार सिर्फ 8 रन बना पाए हैं। जिसे लेकर फैंस जमकर बाबर आजम को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैंं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Fallen_x_King/status/1586654668763144192?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w

https://twitter.com/bhushan_7/status/1586656138874867713?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w

https://twitter.com/its__ammar/status/1586656523375157251?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w

https://twitter.com/KyaaBaatHai/status/1586644245921890304?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w

https://twitter.com/DankShubham/status/1586650090545893377?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w

https://twitter.com/12th_khiladi/status/1586646865402920960?s=20&t=3QnH1iIhv_YduTJR6zrG6w