महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही इतिहास रच सकती हैं शेफाली वर्मा, ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

By Tanu Chaturvedi On January 29th, 2023
शेफाली वर्मा

आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज इंग्लैंड और भारत के बीच होना है। ये मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में होगा। पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के पहले विजेता बनने की खास उपलब्धि भारत को मिल सकती है। इस मैच में टीम इंडिया से शेफाली वर्मा के पास ये ट्रॉफी उठाने वाली पहली कप्तान बनने का मौका भी है। बिल्कुल वैसे ही जैसे 2007 में धोनी ने पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिहं धोनी और शेफाली वर्मा के बीच काफी समानताएं हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे संयोग के बारे में जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप से पहले बन रहे हैं। हालांकि मैच किसके पक्ष में जाएगा, ये तो रिजल्ट ही बताएगा।

धोनी और शेफाली में हैं ये विशेषताएं

2007 में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप पहली बार आयोजित हुआ था। इसी तरह अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप भी पहली बार आयोजित हो रहा है। टी20 फॉर्मेट में यह पहला ग्लोबल टूर्नामेंट है। अभी तक अंडर-19 में सिर्फ मेंस वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में होता है। एक और समानता जो इस बार अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में हो रही है वो है जगह। जी हां 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था, इस बार भी आयोजन साउथ अफ्रीका में आयोजित हो रहा है।

पहली बार हुए आयोजन में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, इस बार शेफाली के हाथों ये मौका लगा है, वो भी पहली बार आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में शेफाली वर्मा भी पहली बार कप्तानी कर रही हैं। ऐसे में धोनी की ही तरह वह ट्रॉफी को घर ले आएं, तो एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

शेफाली वर्मा का ऐसा है गेम

19 वर्षीय शेफाली वर्मा महिला टीम अंडर 19 के लिए बल्लेबाजी करती हैं। वह 15 साल की उम्र से ही टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेल रही हैं।

Tags: धोनी, महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप, शेफाली वर्मा,