IND vs PAK: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार पर बुरी तरह से भड़के रोहित शर्मा, जवाब से सबको कर दिया दंग

By Tanu Chaturvedi On October 22nd, 2022
IND vs PAK: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार पर बुरी तरह से भड़के रोहित शर्मा, जवाब से सबको कर दिया दंग

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत-पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भड़क गए। रिपोर्टर ने उनकी राय मांगी थी, लेकिन उनके उखड़े जवाब को सुनकर हर कोई दंग रह गया।

आखिर पत्रकार ने ऐसा क्या पूछ लिया

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  से पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया कि क्या भारत टूर्नामेंट का फेवरेट है? लेकिन इस सवाल को पूछते ही रोहित ने भड़कते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद हर शक्स दंग रह गया।

इस सावल के जवाब में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, ” T20 वर्ल्ड कप में कोई फेवरेट या अंडरडॉग नहीं हैं। मैं इसमें यकीन भी नहीं रखता, ऐसी बातें बाहर होती होंगी पर हमारी टीम में ऐसा कुछ भी नहीं है। हम बस उस दिन अच्छा करने में विश्वास रखते हैं, जिस दिन मुकाबला खेला जा रहा है।”

अंडरडॉग टीम के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा

अपने जवाब में आगे उन्होंने कहा कि

“कौन सी टीम अंडरडॉग है और कौन फेवरेट, इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के क्वालिफायर मुकाबले रहे हैं। जहां ऐसी बातों के कोई मायने देखने को नहीं मिले। सबकुछ इस पर निर्भर करता है तो आप मैच वाले दिन कैसा खेलते हैं और किस माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरते हैं।”

हालांकि इसके बाद जो सवाल पूछा गया, उसका जवाब उन्होंने शांति से दिया। उन्होंने कहा कि (ICC T20 World Cup) खिताब के इंतजार को खत्म करना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज है। रोहित ने यह भी माना कि टीम इंडिया से उम्मीदें भी काफी होती हैं, पर वो किसी भी तरह का प्रेशर लेना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर खेलकर ही हम टूर्नामेंट में जीत हासिल कर सकते हैं।

टी20 टूर्नामेंट 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसके दूसरे दिन यानि 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मैच होना है, जिसको लेकर दोनों ही टीमों पर काफी प्रेशर है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा,
Exit mobile version