रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कही चौकाने वाली बात, भारतीय फैंस को लगने लगा है डर

By Tanu Chaturvedi On November 10th, 2022
रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला लड़ना है। इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी क्रिकेटर तैयारी में लगे हैं। एडिलेड ओवल के मैदान में मैच से पहले रोहित शर्मा ने काफी चौकाने वाली बात कही।

रोहित शर्मा ने कही ये चौकाने वाली बात

इंग्लैंड की टीम भी 6 साल बाद फाइनल में जगह बनाने की फिराक में हैं। इसी बीच हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हैरान कर देने वाला बयान दिया गया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,

इंग्लैंड बहुत ही खतरनाक टीम है। वह किसी भी टीम को शिकस्त देने का दम रखती है।

टीम इंडिया क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में इस समय कमाल का प्रदर्शन कर रही है। आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा की टीम इस फॉर्मेट की नंबर-1 टीम दिख रही है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां टीम ने मेजबान टीम को 2-1 से टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी। अब 10 साल बाद भारत इस मेगा इवेंट में इंग्लैंड का सामना करेगा।

टी20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड का मजबूत

जब 2012 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था, तब भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 90 रन के रनों के मामले में अपने वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। यह दोनों टीमें अब तक नॉकआउट या सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार होगा जब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगा। इससे पहले भी  टूर्नामेंट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले हैं और जीत भारत की ही हुई है।

साथ ही इंग्लैंड के साथ 10 साल बाद टीम मैदान में लड़ रही है। यह दोनों टीमें अब तक नॉकआउट या सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार होगा जब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी। मगर टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म और पिछले मुकाबलों के परिणामों को देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी इंग्लैंड में भी जीत भारत की ही होगी।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, टीम इंडिया, रोहित शर्मा,
Exit mobile version