आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इन 12 टीमों ने अभी से किया क्वालीफाई, लिस्ट में 2 नाम बेहद चौकाने वाले

By Tanu Chaturvedi On November 8th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup) के 8वें एडिशन का मैच खेला जा रहा है। इसके साथ ही आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 यानि 9वें एडिशन के लिए मेजबानी करने वाले देशों की घोषणा कर दी है। इसके लिए आईसीसी (ICC) ने दो टीमों के नाम मेजबान टीम के तौर पर सुझाए हैं, ये टीमें सीधे क्वालीफाई कर लेंगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो टीमें जो हैं मेजबानी की हकदार…

वेस्टइंडीज या अमेरिका हो सकती हैं मेजबान टीम

वेस्टइंडीज और अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के नौवें संस्करण की मेजबानी करने जा रही हैं। अमेरिका (US) में खेले जाना वाला यह पहला ICC वर्ल्ड कप होगा। वहीं, अमेरिका और वेस्टइंडीज को मेजबान होने के नाते सीधे टूर्नामेंट में एंट्री मिली है। इसके अलावा 2022 वर्ल्ड कप में सुपर 12 राउंड में दोनों ग्रुप में टॉप 4 टीमों को भी सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयारियां तेज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा। जिसमें 12 टीमों के नाम तय हैं और बाकी 8 टीमें सीधे टूर्नामेंट में एंट्री कर लेंगी, आईसीसी ने मेजबानी के लिए 4-4 टीमों को दो ग्रुप बनाए हैं। जिसमें  सुपर राउंड के ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टॉप 4 में रहीं जबकि  ग्रुप-2 से टीम इंडिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड को रखा गया है। बता दें कि इन 8 टीमों को सीधे टूर्नामेंट में एंट्री मिली है।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी सीधे क्वालिफाई कर सकती हैं, लेकिन इसका फैसला 14 नवंबर को आईसीसी द्वारा रैकिंग निकालने के बाद होगा। अगर दोनों टीमें भी क्वायर राउंड से सीधे एंट्री करती हैं,  बाकी टीमों का सिलेक्शन आईसीसी में क्षेत्रीय क्वालिफायर राउंड से होगा। ये टीमें एशिया, यूरोप, अफ्रीका से रहेंगी। फाइनल मेजबान टीम का भी सिलेक्शन जल्द ही होगा। इससे पहले आईपीएल के लिए भी तैयारी चालू कर दी गई हैं।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया, टीम पाकिस्तान,
Exit mobile version