रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में इस स्टार खिलाड़ी को कर देंगे बाहर, खराब फॉर्म से कर रहा है परेशान

रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup) में  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने से महज दो कदम दूर है। टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को भी आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर रखा गया है। इस बीच टीम इंडिया में रोहित शर्मा एक नए खिलाड़ी को टीम से बाहर कर सकते हैं।

रोहित शर्मा टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बीच रोहित शर्मा (rohit Sharma) अपनी प्लेइंग इलेवन में फेर बदल कर सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं, अक्षर पटेल की। अक्षर ने गेम में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। इसलिए उन्हें अभी मैदान से बाहर देखा गया है। भारत को अपना अगला मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को सेमीफाइनल मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, क्योंकि पटेल इस विश्व कप में 4 मैचों में शामिल किया गया है, जिसमें उनका साधारण प्रदर्शन देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के इस मैच को लेकर कप्तान पहले ही कह चुके हैं कि ‘इंग्लैंड हमारे लिए अच्छी चुनौती होगी। दो टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं, यह एक शानदार मुकाबला होगा’।

अक्षर पटेल ने किया है कोच को निराश

अक्षर पटेल ने अपनी 4 पारियों में 9 रन ही बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए काफी निराशाजनक है। वहीं अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ 2 रन और नीदरलैंड के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 7 और जिम्बाव्बे के खिलाफ बैटिंग के लिए आए पर उन्हें कोई बॉल नहीं खेलने को मिली। मेलबर्न में 6 नवंबर को जिम्बाव्बे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3,2 ओवरों में 40 रन लुटा डाले और सिर्फ 1 विकेट लेने में ही सफल हो पाए। इस गेम के कारण अक्षर पटेल को इस बार टीम से बाहर रखा जा सकता है। टीम इंडिया (Team India) विश्वकप के इतना नजदीकर आकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।