किंग विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर उनके फैन हुए कोच राहुल द्रविड़, तारीफ में कर गए सभी हदें पार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच के हीरो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली रहे। कोहली की शानदार बल्लेबाजी के कारण सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जीत को लेकर राहुल द्रविड़ ने भी काफी प्रभावित हुए।
राहुल द्रविड़ हुए किंग से प्रभावित
टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर राहुल द्विड़ ने ट्वीट में कहा कि, “विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे। 19वें ओवर में दो छक्के उन्होंने जो मारे वो बेहद ही शानदार थे।” उनके इस कमेंट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। किंग कोहली के फैंस इस पोस्ट को लाइक और शेयर कर रहे हैं। इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी विराट की शानदार पारी के फैन हो गए थे, कई ने तो विराट की शानदार पारी की तारीफ भी सोशल मीडिया पर की है।
फॉर्म में हैं किंग विराट कोहली
आपको बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के पलड़े में जाती जीत को अपने बल्ले के दम भारत के नाम कर दिया। हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को जीत को हासिल करने में काफी साथ दिया। एशिया कप से फॉर्म की लय को बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप में खेलते हुए जमकर रन बरसाए। इस समय कोहली ऐसी फॉर्म में नजर आ रहे हैं जिसे देख विपक्षी टीम भी उनसे डरने लगी है।
वहीं अभी टूर्नामेंट में भारत के कई मुकाबले बाकी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड टूर में विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर की 5वीं और 6वीं गेंद पर शानदार छक्के लगाकर जीत का पलड़ा भारी कर दिया था। विराट अगर शानदार पारी न खेलते तो टीम इंडिया की जीत मुश्किल थी। इसी बीच राहुल द्रविड़ की टिप्पणी ये साफ बता रही है कि कोच राहुल द्रविड़ किंग कोहली से इम्प्रेस हो चुके हैं।
Tags: भारत पाकिस्तान मैच, राहुल द्रविड़, विराट कोहली,
