IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ इस वजह से मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, इस खिलाडी का वर्ल्ड कप में खेलने का सपना होगा पूरा

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ इस वजह से मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, इस खिलाडी का वर्ल्ड कप में खेलने का सपना होगा पूरा

आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team india) ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हरा कर जीत के साथ आगाज़ किया है। वही अब दूसरा मैच भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को नीदरलैंड टीम के साथ 27 अक्टूबर को खेलना है। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते है। ऐसे में उनकी जगह किसे मिलेगा मौका आइये जानते है इस आर्टिकल के जरिए।

इस वजह से नीदरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भारतीय पारी के दौरान हार्दिक पांड्या मांसपेशियों के खिंचाव से भी जूझते दिखे। वहीं नेट सेशन के दौरान भी पांड्या को उनकी मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव देखा गया वही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के लिए नेटस में नहीं आए।

जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें नीदरलैंड़ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में आराम दिया जा सकता है। क्योंकि इसी प्रकार भारत ने एशिया कप 2022 में भी उन्हें हांग-कांग के खिलाफ आराम देने का फैसला किया था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए एक अहम भूमिका अदा करने वाले इस विस्फोटक बल्लेबाज के आराम के बाद देखना ये होगा कि कप्तान रोहित प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते है।

IND vs NED : इनको भी मिल सकता है मौका

बता दें कि कयास यह भी लगाए जा रहे है कि नीदरलैंड खिलाफ के 27 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में अक्षर पटेल भी बाहर बैठ सकते हैं और युजवेंद्र चहल और पंत को भी मौका मिल सकता है। क्योंकि अक्षर पटेल पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे वहीं दिनेश कार्तिक के जगह पर पंत को टीम इंडिया आजमा सकती है।

गौरतलब कि भारतीय खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ मैच की तैयारियों में जुटे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच से पहले सपोर्ट स्टाफ ने नेट सेशन के दौरान केएल राहुल की तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ फुटवर्क की कमी को दूर करने पर जोर दिया।