टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल से मिलने स्टेडियम पहुंची आथिया शेट्टी, धनश्री और देविशा शेट्टी भी आईं नजर

By Tanu Chaturvedi On November 6th, 2022
केएल राहुल

टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया से युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच के दौरान फोटो ली गई एक फोटो शेयर की। फोटो में धनश्री के साथ सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) नजर आईं। आथिया शेट्टी केएल राहुल (KL Rahul) से मिलने स्टेडियम पहुंची थी। आथिया शेट्टी ने भी अपने यही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो को फैंस काफी लाइक और कमेंट दे रहे हैं।

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने फॉर्म में वापसी कर ली है, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक शानदार पारी खेली। इस मैच में केएल राहुल को सपोर्ट करने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पहुंची। इसका वीडियो भी आथिया ने शेयर किया है।

क्या है केएल राहुल का वीडियो

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केएल राहुल (KL Rahul) फील्डिंग के दौरान डायरेक्ट थ्रो से लिटन दास को रनआउट करते दिख रहे हैं। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल (KL Rahul) इस मैच में बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 32 गेंदों पर 50 रन बनाए। राहुल ने ये रन 156.25 की तेज स्ट्राइक रेट से बनाए।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी सोशल मीडिया में एक दूसरे के साथ रोमेंटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। उनके रिलेशनशिप के बारे में भी सब जानते हैं। आपको बता दें कि अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं, जो अपने जमाने के मशहूर एक्शन हीरो रहे हैं।

अथिया के भाई अहान शेट्टी भी एक्टर हैं। अथिया ने बॉलीवुड फिल्म मोतीचूर-चकनाचूर से अपना डेब्यू किया था। आथिया के साथ सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल की पत्नियां मैच देखने गई थीं, ये उसी दौरान लिया गया फोटो है। फोटो को सोशल मीडिया पर सभी लाइक कर रहे हैं। आथिया इससे पहले भी केएल से मिलने स्टेडियम पहुंची थीं।

 

 

Tags: आथिया शेट्टी, केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप, यजुवेंद्र चहल,
Exit mobile version