अथिया शेट्टी को फैंस ने किया जमकर ट्रोल, सीमा लांघ कर कही आपत्तिजनक बातें

IPL 2022: फैंस के निशाने पर आईं केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी, किसी ने बताया मर्दाना चाल तो किसी ने पूछा उनका जेंडर

अथिया शेट्टी

लखनउ सुपर जायंंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) रविवार को अचानक फैंस के निशाने पर आईं गई। फैंस ने अथिया शेट्टी को जमकर ट्रोल किया। फैंस ने सीमाओं से ऊपर उठकर आथिया शेट्टी की जमकर खिल्ली उड़ाई है। बता दें कि केएल राहुल  (KL RAHUL) व अथिया शेट्टी (ATHIYA SHETTY) काफी दिनों से डेट कर रहे हैं। अक्सर यह अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था एक वीडियो

ATHIYA SHETTY ने रविवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसमें वो  रैंप पर कैटवाक करती नजर आ रही है। वीडियो अपलोड होने के बाद फैंस के कमेंट आने शुरु हो गए।

धीरे- धीरे कर वो ट्रोल होनी शुरु हो गई। फैंस ने एक के बाद एक करके उनको खूब ट्रोल किया। किसी ने उनकी चाल का मर्दाना चाल बताया तो कोई उनका जेंडर पूछने लगा। कुछ फैंस ने भी लिख दिया कि केएल राहुल (KL RAHIL) फंस गया है। यह सिलसिला काफी देर तक चला।

आईपीएल में कई बार केएल राहुल को स्टेडियम में चीयर करती नजर आई हैं आथिया शेट्टी

केएल राहुल (KL RAHUL) और ATHIYA SHETTY के रिश्तों के बारे में अधिकांश क्रिकेट फैंस जानते हैं। दोस्ती से लेकर प्यार तक के रिश्तों के बारे में सारी बातें सार्वजनिक हैं। अक्सर अथिया शेट्टी स्टेडियम पहुंचकर केएल को चीयर करते नजर आती हैं।

अभी आईपीएल में ही सुनील शेट्टी समेत अथिया  (ATHIYA SHETTY) ने स्टेडियम पहुंचकर लखनउ सुपर जांयट्स का समर्थन करते देखे गए थे। इसके अलावा अक्सर अथिया शेट्टी व केएल राहुल की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर आया करती हैं। अभी हाल ही में अथिया की एक फ्रेंड ने इस साल शादी न होने की बात कही थी। इससे पहले भी आईपीएल (IPL) सीजन के बाद अथिया शेट्टी व केएल राहुल की शादी होने की बात सामने आई थी।

यहां पढ़ें कमेंट….

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version