जसप्रीत बुमराह के फिटनेस विवाद को लेकर अब चेतन शर्मा ने खोल दिया बीसीसीआई का राज, बताया क्या थी सच्चाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बुमराह की वापसी के मामले में जल्दबाजी की और इसका नतीजा जरा भी अच्छा नहीं दिखा है। टी20 वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, इसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया। इसके पीछे एक बड़ी वजह है।
टीम में जिन खिलाड़ियों की वापसी हुई है उसमें रविन्द्र जडेजा की वापसी पर उनके फैंस काफी खुश हैं। बुमराह की वापसी पर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि बुमराह की वापसी कराना अच्छा साबित नहीं हुआ है, जल्दबाजी के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।
क्या बोले चेतन शर्मा
चेतन शर्मा ने कहा कि-
“सेलेक्शन कमेटी को खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट भी देखना होगा। टी20 विश्व कप को देखते हुए हमने जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी में जल्दबाजी की और आपने देख लिया कि क्या हुआ? हम बिना बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे।”
“मैं (Chetan Sharma) हमेशा से ही कहता हूं कि हमें खिलाड़ियों को मैनेज करना है लेकिन, जब ऐसा करते हैं तो यह सवाल उठने लगते हैं कि क्यों कुछ खिलाड़ी नहीं खेल रहे, बार-बार कप्तान बदल रहे। कोई सेलेक्टर नहीं चाहता कि टीम या कप्तान बदला जाए लेकिन, इतना ज्यादा क्रिकेट हो रहा है तो ऐसे में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना जरूरी होता है। हमें खिलाड़ियों के शरीर का भी ध्यान रखना होता है कि क्योंकि वो भी इंसान ही हैं।”
मैदान पर कब दिखेंगे जसप्रीत बुमराह
चेतन शर्मा ने साफ तौर पर माना कि अगर जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्हें दो मैच के लिए भी प्लेइंग 11 में क्यों शामिल किया गया था? इस कारण अब उन्हें टीम से निकालना पड़ रहा है। इससे फैंस काफी निराश हैं। चेतन शर्मा ने कहा है कि बुमराह इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम की देख-रेख में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अब बुमराह सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।
Tags: चेतन शर्मा, जसप्रीत बमुराह, टी20 वर्ल्ड कप, बीसीसीआई,