टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, जीत के फॉर्मूले के लिए इन खिलाड़ियों की वापसी होनी तय!

टी20 वर्ल्ड कपः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सफर अंत हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट में फाइनल में ना पहुंच कर भारत के हाथों निराशा जरूर लगी हैं। लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फॉर्म में वापसी, अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) का दबाव भरे वक्त में शानदार ओवर डालना कुछ ऐसी चीजें हैं। जो इस टूर्नामेंट के दौरान सकारात्मक हुई हैं।
अब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) की तैयारियों में जुट गई हैं। बीसीसीआई द्वारा जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 सितंबर को बीसीसीआई टीम का ऐलान कर सकती हैं।
16 सितंबर को होगी सेलेक्शन मीटिंग

आईसीसी द्वारा 16 सितंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की घोषणा करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई भी इसी दिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर सकती हैं। इस टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी की वापसी तय नजर आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जो इंग्लैंड दौरे के बाद चोट के चलते टीम से बाहर थे।
हर्षल पटेल वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा बने थे। लेकिन चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए। भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जो शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन उन्हें एशिया कप 2022 की टीम में जगह नहीं मिली थी। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के टीम में रहने से जीत की गारंटी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
भारतीय टीम के एशिया कप से बाहर होने का कारण गेंदबाजी ही थी। हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) इस वक्त फिट नजर आ रहे हैं। अभी विश्व कप में 1 महीना टाइम हैं इसलिए बुमराह भी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई बुमराह और हर्षल पटेल के फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद टीम की घोषणा करते हुए नजर आएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत की संभावित टीम

रविंद्र जडेजा ने अभी हाल ही में सर्जरी करवाई हैं। जिसके चलते वो खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। टीम के लिए उनका रिप्लेसमेंट तलाश करना आसान नहीं हैं। लेकिन अक्षर पटेल ही इस वक्त एकलौते ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। जो जडेजा की जगह ले सकते हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव/दीपक चाहर।
Tags: ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, हर्षल पटेल,