IND vs AFG: भारत ने डंका बजाकर एशिया कप के सफर को किया अंत, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के शानदार शतकीय पारी के चलते 212 पर रन बोर्ड पर लगा दिए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान भारतीय टीम के आगे बुरी तरह पिट गई। भारत ने 101 रनों से मैच को जीतकर अपने टूर्नामेंट का शानदार अंत किया हैं। आइए इस जीत के बाद एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में क्या बदलाव हुआ हैं जानते हैं-
किंग विराट कोहली बने नंबर-1 बल्लेबाज

आज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के आखिरी मुकाबले में 122 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने शतकों का सूखा खत्म करते हुए अपनी 71वीं सेंचुरी जड़ दी हैं। यह शतक विराट के टी20 करियर का पहला शतक भी था।
विराट ने आज की शानदार पारी के साथ एशिया कप 2022 के 5 मैचों में 276 रन अपने नाम कर लिए हैं। जिसके साथ वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।
पाकिसतानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) 4 मैचों में 212 रन के साथ दूसरे पायदान, अफगानिस्तानी खिलाड़ी इब्राहिम जद़रान (IBRAHIM ZADRAN) आज अपनी 64 रनों की पारी से 196 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) 4 मैचों में 155 रनों के साथ के साथ चौथे और रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) 152 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार बनें नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 4 रन देकर 5 विकटें चटकाई हैं। जिसके चलते भुवी एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर-1 पायदान पर आ गए हैं। भुवी ने 5 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं।
पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) 3 मैचों में 8 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे पायदान पर 7 विकटो के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान (SHADAB KHAN) भी अपने 7 विकेटों के साथ और श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलशन मधुशंका ने अपने 6 विकटों के साथ लिस्ट में आगे हैं।

