टी20 वर्ल्ड कप में बाकी टीमों का दम निकालने के लिए भारतीय कोच खिलाड़ियों को दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On October 10th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) पहुंच कर अभ्यास करते हुए नजर आ रही हैं। भारत ने आज अपना पहला मैच पर्थ के वाका मैदान (WACA) में खेला जहां भारत ने 13 रनों से जीत दर्ज की हैं। भारत इसी मैदान पर पिछले कुछ दिनों से जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं।

भारत आस्ट्रेलिया में अपने पुराने विश्व कप का इतिहास बदलना चाहेगी जिसके लिए कोच भी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें बैटिंग कोच और बॉलिंग कोच खिलाड़ियों को कड़ी ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं।

कोच टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को कर रहे हैं तैयार

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आस्ट्रेलिय पहुंचते ही वहां के कंडिशन को पूरी तरह से समझने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी हैं। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं। 16 अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू हो रहा हैं और भारत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAKISTAN) से भिड़ने वाली हैं। भारत इससे पहले वॉर्मअप मैच भी खेलते हुए नजर आएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए कोच खिलाड़ियों को जमकर ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया हैं- इस वीडियो में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच अपना बात रखते हुए नजर आए हैं आइए जानते हैं उनका क्या कहना हैं। बैटिंग कोच व्रिकम राठौर (VIKRAM RATHOR)  का कहना हैं-

“हमारा पूरा फोकस यहां कि कंडिशन पर बना हुआ हैं। क्योंकि यहां कि परिस्थिति भारत से काफी अलग है इसिलए पेस और बाऊंस पर पूरा ध्यान बनाए हुए हैं। अभ्यास सेशन के दौरान यहां कि कंडिशन को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

बॉलिंग व फील्डिंग कोच भी दे रहे हैं खास ध्यान

भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे (PARAS MHAMBREY) ने वीडियो में बात करते हुए कहा हैं- “भारतीय गेंदबाजों के पास अच्छा अवसर हैं कि वो यहां कि कंडिशन पर काम कर सकते हैं”। फील्डिंग कोच टी दीलिप (T DILIP) का कहना हैं कि-

“हम पहले दिन से फील्डिंग का काम कर रहे हैं। छोटे-छोटे और हाई कैच्स पकड़ना बहुत जरूरी होता हैं और हम दूसरे दिन ओपन ग्राऊंड पर अभ्यास कर रहे हैं। जो टीम इंडिया की जीत के लिए एक फैक्ट साबित हो सकता हैं।”

यहां देखें भारतीय टीम के अभ्यास का वीडियो-

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version