शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ मैच से पहले ही टेक दिए अपने घुटने, कहा- “टीम इंडिया तो आई है विश्व कप जीतने”

By Tanu Chaturvedi On November 1st, 2022
शाकिब अल हसन

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। सुपर 12 मुकाबले में टीम इंडिया को 2 नवबंर को बांग्लादेश के साथ मैदान ए जंग में उतरना है। बांग्लादेश के साथ मैच से पहले टीम के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मैच से पहले ही भारत के सामने घुटने टेक दिए हैं।

कप्तान शाकिब अल हसन ने कही ये बात

कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा, “भारत पसंदीदा है, वे यहां विश्व कप जीतने के लिए आए हैं लेकिन हम नहीं, अगर हम उन्हें हराते हैं तो यह एक अपसेट होगा।” कप्तान शाकिब अल हसन के इस बयान ने भारत के सामने घुटने टेकने की ओर इशारा कर रहे हैं। साथ ही बांग्लादेश की टीम का टारगेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं है, यह भी साफ दिख रहा है।

बांग्ला देश के खिलाफ जीत चुके हैं मैच

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय 2 मैच में जीत हासिल की हैं। 4 अंक प्राप्त कर ग्रुप 2 में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश ने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 3 प्वाइंट हासिल किए हैं, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में जो टीम इंडिया-बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच अपने नाम करेगी वह टॉप 2 में आ जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह विश्व कप का सबसे अहम मुकाबला है। बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 2011 के विश्व कप में हरा कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

प्लेइंग इलेवन का कौन कौन है हिस्सा

बांग्लादेश टीम के संभावित प्लेइंग इलेवन – नजमुल होसैन, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ होसैन, मोसद्देक होसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), यासिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान।

इंडिया टीम के संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, भारत बनाम बांग्लादेश, शाकिब अल हसन,
Exit mobile version