टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शाकिब अल हसन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स बात कर रहे हैं। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब को पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान ने LBW आउट कर दिया लेकिन शाकिब एक भी रन नहीं बना पाए थे। इस पारी के कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सरेआम अंपायर ने कर दी बड़ी गलती
शाकिब स्पिनर शादाब की फुलटॉस गेंद को खेलने से मिस कर गए और गेंद उनके पैर की निचले हिस्से पर लग गई। इसके बाद शादाब ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट कर दिया। तब बांग्लादेश के कप्तान ने DRS लिया, और टीवी रिप्ले देखा। इसमें अंपायर कंफ्यूज दिखे लेकिन बाद में शाकिब को आउट करार दे दिया गया।
absolutely criminal third umpiring for such a crucial game. Just because it favours us doesn’t mean im going to support/justify it. It was not out. https://t.co/AU1yalgTzJ
— nma. (@namaloomafraaad) November 6, 2022
दूसरी ओर आउट का फैसला दिए जाने के काफी समय तक शाकिब मैदान पर ही डटे रहे। ऐसा लगा कि वो इस फैसले को मानने से इंकार करने वाले हैं लेकिन आखिर में उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। वहीं, पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में गया पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी कमाल की गेंदबाजी कर 4 विकेट लेने में सफल रहे। बांग्लादेश की ओर से शांतो ने अर्धशतकीय पारी खेली। 54 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन के अलावा पाकिस्तान की ओर से शादाब खान को 2 विकेट मिला. बता दें कि इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वह टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी। बात करें बांग्लादेश और पाकिस्तान मैच की तो पाकिस्तान 5 विकेट से लक्ष्य जीत कर मैच का ताज अपने सर कर लिया है।
वहीं बात करें टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच की तो साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड ने 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। साउथ अफ्रीका की हार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम को समीफाइनल में पहुंचने का एक मौका दिया है। इस वाकये को लेकर कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।
https://twitter.com/cricket_trol/status/1589121096053559299?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589121096053559299%7Ctwgr%5E6f0ff0612689ad512539ae08eb9787a932b8ad8d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Ft20-world-cup-2022-shakib-al-hasan-expresses-dissent-refuses-to-go-off-after-controversial-lbw-call-hindi-3494658

