एशिया कप के बाद अफगानिस्तान कैंप में मची खलबली, इन 5 खिलाड़ियों को बाहर कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए बनाई जबरदस्त टीम

By Twinkle Chaturvedi On September 15th, 2022
हजरतुल्लाह जजई

टी20 वर्ल्ड कप 2022: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (AFGHANISTAN CRICKET TEAM) का सफर एशिया कप 2022 (ASIA CUP)  में शुरू तो शानदार था। लेकिन सुपर-4 के मुकाबलों में करारी हार के बाद टीम के सफर का अंत किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) आस्ट्रेलिया में अक्टूबर के महीने से शुरू होने वाला हैं। जिसके लिए टीमों ने अपने स्कॉवड करने शुरू कर दी हैं।

आपको बता दे अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-1 का हिस्सा हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) हैं। अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम में चौंकाने वाले सबसे बड़ी चीज यह हैं कि अफगानी टीम ने अपनी टीम में पांच बदलाव कर डाले हैं। आइए आपको अफगानिस्तान के 15 सदस्यीय टीम के बारे में बताते हैं।

मोहम्मद नबी ही निभाएंगे कप्तान का रोल

मोहम्मद नबी (MOH. NABI) की अगुवाई में अफगानिस्तान एशिया कप 2022 में उतरी थी। उनकी कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में तो अपना दबदबा दिखाया। लेकिन सुपर-4 स्टेज मुकाबलों में टीम मुकाबले हार गई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मोहम्मद नबी ही कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए नजर आएंगे।

टीम के अहम खिलाड़ी राशिद खान, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद़रान, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, नजीबुल्लाह जद़रान, फजलहक फारूकी जिनका प्रदर्शन एशिया कप के दौरान शानदार था। ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना जलवा बरकरार रखते हुए नजर आएंगे।

इन 5 खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने एशिया कप 2022 में खेलने वाले 5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। जिनमें  समीउल्लाह शेनवारी, हशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, करीम जन्नत और नूर अहमद शामिल हैं। इन 5 खिलाड़ियों की जगह पर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में दार्विश रसूली, कायस अहमद और सलीम सैफी को जगह मिली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अफगानिस्तान की टीम

मोहम्मद नबी (कप्तान), फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, नजीबुल्लाह जद़रान, फजल हक फारूकी, कायस अहमद, रहमनुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, इब्राहिम जद़रान, सलीम लफी, दार्विश रसूली, मुजिब उर रहमान, उस्मान घानी।

रिजर्व खिलाड़ीः अफसर ज़ज़ई, शाराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और गुलबदीन नईब।

Tags: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, टी20 वर्ल्ड कप 2022, मोहम्मद नबी, राशिद खान,
Exit mobile version