WI Squad for T20 World Cup: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी स्क्वॉड का किया ऐलान, इन दोनों चैंपियंस को किया बाहर

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (West Indies Cricket) ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 8वें ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम चुनी है। निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) इस टीम के कप्तान होंगे जबकि रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) उप-कप्तान का जिम्मा संभालेंगे।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस (Evin Lewis) की 2021 ICC T20 विश्व कप के बाद टीम में वापसी हुई है। दो अनकैप्ड खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें दाएं हाथ के लेग स्पिनर ऑलराउंडर यानिक कारिया और बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रेमन रीफरल शामिल हैं।
आंद्रे रसेल और सुनील नरेन हुए बाहर
टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) के लिए सभी टीमों का ऐलान धीरे-धीरे हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत जैसी टीमों के बाद अब दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने भी 15 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। इस चयन में सबसे बड़ा फैसला विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) और धुरंधर स्पिनर सुनील नरेन (Sunil Narine) को जगह नहीं दी है।
West Indies squad for the T20 WC:
Pooran (C), Rovman Powell, Yannic Cariah, Charles, Cottrell, Hetmyer, Holder, Akeal Hosein, Joseph, King, Evin Lewis, Mayers, McCoy, Raymon Reifer, Odean Smith.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2022
T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए वेस्टइंडीज टीम:
निकोलस पूरन (C), रोवमैन पॉवेल (वीसी), यानिक करियाह, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैकॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।
Tags: टी20 वर्ल्डकप, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड,