T20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार से कप्तान और कोच ने बनाई टीम इंडिया की नई प्लानिंग, जानिए कौन-कौन से किए गए बदलाव

By Satyodaya On August 10th, 2022
T20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार से कप्तान और कोच ने बनाई टीम इंडिया की नई प्लानिंग , जानिए कौन-कौन से किए गए बदलाव

टीम इंडिया T20 विश्व कप 2021 को शायद ही कभी भूल पाए, क्योंकि इस विश्व कप में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद टीम इंडिया में कई सारे बदलाव किए गए थे जिसमें पहला बदलाव विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई। वही उसके बाद एक और बदलाव किया गया जिसमें रवि शास्त्री की जगह पर कोच राहुल द्रविड़ को बनाया गया।

वही t20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भी टीम इंडिया काफी सतर्क है। मिली करारी हार से टीम इंडिया ने बहुत कुछ सबक सीख लिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने इसको लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया। जिसमें उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के साथ बनाए गए प्लान के बारे में बताया है।

कोच राहुल और कप्तान रोहित ने किए बड़े बदनाम

ASIA CUP 2022: इन 3 कारणों के चलते एशिया कप 2022 को नहीं जीत पाएगी भारत, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जल्द ढूंढना होगा निवारण

रोहित शर्मा ने एक बयान में बताया है कि दुबई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद हमें अब कई सारे बदलाव करने की जरूरत है हमें अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर कप्तान और कोच की तरफ से मैसेज स्पष्ट होता है तो टीम में निश्चित रूप से खिलाड़ी बदनाम करने की कोशिश करेंगे।

खिलाड़ियों को आजादी होनी चाहिए। वही रोहित शर्मा ने बताया कि हम ज्यादा बदलाव नहीं करेंगे लेकिन टीम को बैलेंस करने की कोशिश जरूर करेंगे हम इसीलिए ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं हम लोग इस वक्त इंजरी और वर्क लोड पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। हमारा पूरा ध्यान अपनी बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत करने में लगा हुआ है।

क्रिकेट स्टाइल को बदलना चाहते हैं रोहित शर्मा

IND vs WI: रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय करियर में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि सचिन-विराट के इस खास क्लब में मारी एंट्री

रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने बताया है कि वह सबसे पहले क्रिकेट स्टाइल को भी बदलना चाहते हैं। हम ग्रुप में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन पैदा नहीं करना चाहते हैं। हम सबसे पहले तीनों फॉर्मेट में भी बदलाव करना चाहते हैं हम तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग तरह के खेल खेलना पसंद करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं कर रहे हैं। वही रोहित ने कहा है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में वह वास्तव में कुछ हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Read More-ASIA CUP 2022: शानदार फॉर्म में रहने के बावजूद भी अक्षर पटेल को नहीं मिली एशिया कप के 15 सदस्यीय टीम में जगह, अब यह काम कर खुद बनाएंगे अपना रास्ता

Tags: टीम इंडिया, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,