सूर्य कुमार यादव ने लगाया शतक तो फैन बन गए विराट कोहली और सहवाग, कह दी दिल जीतने वाली बात

टीम इंडिया न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने गए हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने 51 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज ने अपनी पारी में 7 छक्के और 11 चौके लगाए।
सूर्य कुमार यादव के लिए क्या बोले विराट कोहली
सूर्य कुमार यादव ने 111 रन की पारी खेली है। यह शतक बनाकर टीम ने 2 बार शतक लगाया है। उनकी इस कमाल की शतकीय पारी को सभी सलाम कर रहे हैं और विराट कोहली ने तो उनकी इस पारी पर गजब कमेंट किया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार की तारीफ करते हुए लिखा। विराट कोहली ने लिखा,
‘नंबर 1 बल्लेबाज दिखा रहा है कि वो दुनिया में सबसे अच्छा क्यों है। उनकी इस पारी को लाइव नहीं देखा लेकिन मुझे यकीन है कि उनकी ये पारी वीडियो गेम जैसी रही होगी।’
सहवाग ने किया ट्वीट
सहवाग ने ट्वीट कर लिखा है – आजकल आसमान में आग दिखती है. इस खिलाड़ी की अपनी ही लीग है। इरफान पठान ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव किसी भी ग्रह में बल्लेबाजी कर सकते हैं।’ इरफान के अलावा इयान बिशप ने भी उनकी तारीफ की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उस वक्त टीम इंडिया ने ऋषभ पंत का विकेट गंवाया था। अपने शॉट्स खेलने शुरू कर दिये। स्कूप शॉट्स के अलावा बेहतरीन इन साइड आउट ड्राइव खेलते नजर आए। सूर्य कुमार यादव ने महज 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अगली 17 गेंदों में वो शतक तक पहुंच गए। बता दें सूर्या ने महज 49 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की।
सूर्य कुमार यादव ने 30 पारियों में 1151 रन ठोक चुके हैं, जिसमें उनका औसत लगभग 48 का है। सूर्य कुमार यादव के बल्ले से 2 शतक, 9 अर्धशतक निकले हैं। यही नहीं इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी 188.37 है। सूर्या के बल्ले से 67 छक्के, 105 चौके निकले हैं।
Tags: न्यूजीलैंड दौरा, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव,