धोनी हैं “जॉन स्नो” तो विराट कोहली “डेर्निस टारगेईर्न” जानिए गेम ऑफ थ्रोन्स के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा क्रिकेटर

By Twinkle Chaturvedi On November 20th, 2022
क्रिकेट

क्रिकेट जगत के खिलाड़ी अपने खेल से तो दिल जीतते ही हैं। साथ ही उनका मैदान में व मैदान के बाहर उनका किरदार खूब सुर्खियां बटोरता हैं। आईपीएल दुनिया के क्रिकेट लीग की सबसे चर्चित लीग हैं। आप सब ने गेम ऑफ थ्रोन्स (GAME OF THRONES) तो जरूर देखी होगी। यह फिल्म और आईपीएल (IPL) क्रिकेट के चर्च दुनिया भर में मशहूर हैं। आज हम आपको आईपीएल क्रिकेटर्स और गेम ऑफ थ्रोन्स के किरदारों में मिलते समानता के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सा आईपीएल क्रिकेट खिलाड़ी कौन से गेम ऑफ थ्रोन्स के शानदार किरदार को अपने नाम करता हैं।

महेंद्र सिंह धोनी- जॉन स्नो

गेम ऑफ थ्रोन्स से मुख्य किरदार जॉन स्नो (JON SNOW) काफी ज्यादा मशहूर हैं, ठीक उसी तरह महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं। दोनों ही अपने शानदार कमबैक के लिए जाने जाते हैं। जॉन अपनी जिंदगी में डेथ को हराकर नई जिंदगी जीते हुए नजर आए थे।

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी जब चेन्नई सुपर किंग्स बैन हो गई थी उसके 2 साल बाद टीम के साथ शानदार वापसी करते दिखे थे। इस वापसी से धोनी ने टीम को ट्रॉफी भी जीतवा दी थी। और तो और साल 2020 का आईपीएल भी धोनी के लिए काफी ज्यादा खराब था लेकिन धोनी ने अगले साल वापसी करते हुए 2021 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। दोनों का ही कमबैक शानदार था।

डेर्निस टारगेर्ईन- विराट कोहली

दोनों ही अपने-अपने फील्ड के चहीते चेहरे हैं। जब गेम ऑफ थ्रोन्स शुरब हुआ था तब नेड स्टार्क, रॉब स्टार्क इसके चेहरे थे लेकिन आगे जाकर खालीसी इसका मेन चेहरा बन गई। ठीक वैसा विराट कोहली के साथ हैं। जब आईपीएल आया था तब सचिंन तेदुंलकर सबसे चहीते चेहरे थे फिर धोनी बनें।

लेकिन फिर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आईपीएल चेहरे की जगह ले ली हैं जो कि अब तक बरकरार हैं। विराट फैंस के सबसे चहीते खिलाड़ी हैं। वह खराब फॉर्म से बी जूझ रहे थे लेकिन तब बी दर्शकों ने उन पर प्यार लुटाना कम नहीं किया। जिस तरह डेर्निस ने अब तक आयरन थ्रोन नहीं जीता ठीक उसी तरह कोहली ने भी अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं की हैं।

आर्या स्टार्क- रोहित शर्मा

आर्या स्टार्क (ARYA STARK) हाऊस स्टार्क की सबसे यंग्सट बेटी थी। वह युवा अवस्था में ही एक योद्धा बनना चाहती थी उन्होने सारे गुण सीखकर गेम ऑफ थ्रोन्स में बड़े-बड़ो को शिकस्त दी थी।

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी अपने युवा अवस्था से ही काफी ज्यादा प्रतिभावान हैं। लेकिन जैसे-जैसे आईपीएल बढ़ता गया हमें उनका नया रूप देखने को मिला जब वो कप्तान बनें उन्होने टीम को ट्रॉफी तो जीतवाई लेकिन साथ ही में वो दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज बनने के सफर पर भी निकलें।

नेड स्टार्क- राहुल द्रविड़

गेम ऑफ थ्रोन्स में नेड स्टार्क (NED STARK) से बेहतर कोई और नहीं हैं। ठीक उसी तरह क्रिकेट की दुनिया में द वॉल राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) से बढ़कर कोई और नहीं हैं। राहुल द्रविड़ सबसे शांत और सरल वयक्ति हैं।

नेड की तरह ही राहुल भी अपनी टीम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होने अपना आईपीएल करियर रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर के साथ शुरू किया था फिर वो राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े उन्होने अपनी टीम के लिए वह सारी चीजें की जो वो कर सकते थे।

नाइट किंग- क्रिस गेल

नाइट किंग (NIGHT KING) से पूरी गेम ऑफ थ्रोन्स की दुनिया डरती हैं। ठीक उसी तरह क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) से भी पूरी क्रिकेट बिरदारी डरती हैं। अगर वो क्रिज पर टिक जाए तो वह पूरी टीम का खेल अकेले खेलने की ताकत रखते हैं। नाइट किंग और क्रिस गेल के खिलाफ विरोधी जो भी प्लान बनाते हैं वह फेल ही होता हुआ नजर आता हैं।

रॉब स्टार्क- गौतम गंभीर

रॉब स्टार्क (ROBB STARK)  स्टार्क आर्मी के सबसे यंगस्ट लीडर थे। उन्होने 3 वॉर लीडर रहते हुए अपने नाम किए हैं। रॉब स्टार्क और गौतम गंभीर दोनों ही एक महान लीडर थे। गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से कम और अपनी कप्तानी के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार चैंपियन बनाया हैं।

सेरसेई लेनिस्टर- रविचंद्रन अश्विन

सेरसेई लेनिस्टर (CERSEI LANNISTER) जो भी करने वाले होते हैं उसे कोई कभी पहले से पता नहीं लगा पाता हैं। वह कब क्या कर दें किसी को नहीं पता। रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) ने जब आईपीएल में मांकडिंग की थी तब किसी को अंदाजा नहीं था की वो ऐसा कर सकते हैं। तब से लेकर अब तक और शायद हमेशा किसी को नहीं पता रहता कि अश्विन क्या गेंद डालने वाले हैं या फिर उनका क्या प्लान हैं।

खाल ड्रोगो- सुरेश रैना

खाल ड्रोगो (KHAL DROGO)  गेम ञफ थ्रोन्स के सबसे महान योद्धाओं  में से एक हैं। ऐसा कोई भी नहीं हैं जिसने खाल को बैटल में हराया हैं। सुरेश रैना (SURESH RAINA) आईपीएल के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहकर उन्होने बहुत मैच जीते और जीतवाए हैं। सुरेश रैना क्रिज पर जम जाए तो वह किसी को पटखनी देने की हिम्मत रखते थे।

होडोर- सुनिल नारायण

होडोर (HODOR) गेम ऑफ थ्रोन्स में सिर्फ एक ही शब्द कहते हुए नजर आते हैं और वह हैं होडोर वह सिर्फ यही शब्द ही कह पाते हैं। सुनिल नारायण (SUNIL NARINE) भी क्रिकेट के मैदान में बिना भावनाओं के नजर आते हैं। जब वह विकेट लेलें या छक्का मारें किसी भी समय में  वह ज्यादा भावना प्रकट करते हुए नजर नहीं आते हैं। वह अपने खेल से ही बात करते हुए नजर आते हैं जो की शानदार हैं।

लॉर्ड बैलिश- युवराज सिंह

लॉर्ड बैलिश (LORD BAELISH) गेम ऑफ थ्रोन्स में कभी एक टीम के साथ नजर नहीं आए वह पार्टियां बदलते रहते हैं। टीक उसी तरह युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH)  भी आईपीएल में कभी य़ह टीम तो कभी उस टीमस किंग्स 11 पंजाब से शुरू करने वाले युवराज सिंह ने, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉय चैलेंजर्स बैंग्लोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का हाथ थामा हैं।

ब्रोन- वीरेंद्र सहवाग

ब्रोन (BRONN) सबसे लापरवाह इंसान थे। लेकिन पर ब्रोन सबसे प्रतिभावान भी थे। ठीक उसी तरह वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) भी हैं। वीरेंद्र सहवाग सिर्फ अपनी बैटिंग को एंजॉय करते थे वह सामने कौन सा गेंदबाज हैं इसके बारे में नहीं सोचते थे। वह हमेशा बल्लेबाजी करते वक्त गाना गाया करते थे।

माऊनटेन- एबी डिविलयर्स

माऊनटेन (MOUNTAIN) अपने प्रतिद्वंदियों को मसल देते थे वह समय के साथ-साथ बड़े होते जाते थे। उनके सामने कोई भी आना नहीं चाहता और कोई उनसे लड़ना नहीं चाहता हैं। ठीक उसी तरह एबी डिविलयर्स (AB DIVILLERS) के सामने भी कोई गेंदबाज अपनी हिम्म्त नहीं दिखा पाता हैं। उनके सामने कोई भी मैदान कम पड़ जाता हैं वह हर तरफ अपना कहर बरपाते हुए नजर आते हैं। एबीडी माऊनटेन की तरह उतने बड़े तो नहीं हैं। लेकिन क्रिकेट में उनका कद शायद माऊनटेन की ऊंचाई से भी कहीं ज्यादा हैं।

 

Tags: आईपीएल, एबी डिविलियर्स, क्रिकेट, रोहित शर्मा, विराट कोहली,