टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने फॉर्म में देखे जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का बल्ला मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचाता जहां गेंद न जाए। सूर्य कुमार यादव की आंधी चली जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
इस टीम के लिए भी रोहित कप्तानी करते हैं। दोनों एक साथ काफी लंबा समय भी बिताते हैं इसलिए दोनों बॉन्डिंग काफी अच्छी देखी जा सकती है। रोहित शर्मा ने सूर्या को लेकर 2011 में एक ट्वीट किया था, जो अब काफी वायरल हो रही है।
क्या लिथा था ट्वीट में
यह ट्वीट 10 दिसंबर 2011 को रोहित ने ट्वीट किया था, जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सूर्यकुमार पर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए लिखा, “अभी चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स का काम पूरा हुआ। कुछ रोमांचक क्रिकेटर आ रहे हैं। भविष्य में देखने योग्य मुंबई से सूर्यकुमार यादव होंगे।”
यहां देखें ट्वीट
रोहित शर्मा के इस ट्वीट को फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इसमें लिखी बात फैंस को काफी पसंद आ रही है।
ICYMI: https://t.co/3dIys7WGvD
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 20, 2022
धमाल मचा रहे सूर्य कुमार यादव
टीम इंडिया ने इस सीरीज के दूसरे मैच में 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। मैच के आखिरी के पांच ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से तबाही मचा दी और हर ओर शॉट्स खेले। इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है क्योंकि सूर्या ने अपनी हॉफ सेंचुरी 32 बॉल में पूरी की थी, जबकि 49 बॉल में उनका शतक हो गया था।
