Tag: सूर्यकुमार का शतक

  • Suryakumar Yadav ने 48 गेंदों में ठोक दिया शतक, 14 चौके-6 छक्के की उन्होंने की बौछार

    Suryakumar Yadav ने 48 गेंदों में ठोक दिया शतक, 14 चौके-6 छक्के की उन्होंने की बौछार

    Suryakumar Yadav: डोमेस्टिक क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला चल रहा है. सूर्यकुमार यादव का बल्ला कहर ढा रहा है. वैसे तो बीते कई वक़्त से उन्हें टारगेट किया जा रहा था. वेस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच खेला गया था. इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रनों की बौछार हुई है.

    Suryakumar Yadav ने 48 गेंदों में रच दिया इतिहास

    मौजूदा विजेता पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच बुधवार से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पश्चिम की टीम 20वां दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. बता दें की, ये मुकाबला अब बहुत ही अहम होने वाला है.

    दिलीप ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव का शानदार खेल देखने को मिल रहा है.  बता दें सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली है. इसमें 14 चौके और छह छक्के भी शामिल थे. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जमकर तारीफ हो रही है. वैसे तो ख़राब प्रदर्शन की वजह से उन्हें काफी बार ट्रोल भी किया गया है. लेकिन उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है.

    सोशल मीडिया पर छाए हैं सूर्या

    मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) छाए हुए हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बात की जा रही है. उनका विडियो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इसी के साथ उनकी वेस्ट जोने टीम ऐसी है-

    पृथ्वी शॉ, प्रियांक पांचाल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, हेत पटेल (विकेटकीपर), अतीत शेठ, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिंतन गाजा, अर्जन नागवासवाला, युवराजसिंह डोडिया, शम्स मुलानी, चेतन सकारिया, हार्विक देसाई, तुषार देशपांडे, अर्पित वासवदा

     

    ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

  • सूर्यकुमार यादव की धुंआधार पारी देख मां और पिता हो गए इमोशनल, टीवी पर ही जताने लगे अपना प्यार

    टीम इंडिया (Team India) ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच (IND vs NZ) में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 65 रन से टीम को हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। उनके शतक के बाद उनके मां बाप का रिएक्शन वायरल हो रहा है। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।

    सूर्यकुमार यादव की बहन से शेयर किया वीडियो

    सूर्यकुमार यादव की बहन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जहां सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को उन्हें चीयर करते हुए देखा जा सकता है। सूर्या के सेंचुरी के बाद वीडियो में जहां उनके पिता को ताली बजाते हुए सुना जा सकता है, वहीं उनकी मां ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए सुना जा सकता है।

    क्या बोले सूर्यकुमार यादव

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार को लेकर कहा कि

    “हर दौरे या सीरीज में मेरी पत्नी साथ रहती है। मैं छुट्टी वाले दिन उनके साथ बिताता हूं। उनके साथ बाहर जाता हूं और अपने माता-पिता से फोन पर बात करता हूं। इन लोगों से क्रिकेट से जुड़ी कोई बात नहीं होती। ये मुझे जमीन से जोड़कर रखते हैं और मैं शांत रहता हूं। अपने जोन में रहता हूं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है।”

    पत्नी देविशा सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले तैयार कर रही थीं। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि सूर्या अपनी शानदार पारी से शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने विराट को पछाड़कर हुए सातवीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान ने पिछले साल 1326 रन बनाए थे और सूर्या अब तक 1151 रन बना चुके हैं अगर सूर्या 175 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

  • सूर्यकुमार यादव की तारीफ में रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट वायरल, 2011 में सूर्या को लेकर की थी भविष्यवाणी

    टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने फॉर्म में देखे जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का बल्ला मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचाता जहां गेंद न जाए। सूर्य कुमार यादव की आंधी चली जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

    इस टीम के लिए भी रोहित कप्तानी करते हैं। दोनों एक साथ काफी लंबा समय भी बिताते हैं इसलिए दोनों बॉन्डिंग काफी अच्छी देखी जा सकती है। रोहित शर्मा ने सूर्या को लेकर 2011 में एक ट्वीट किया था, जो अब काफी वायरल हो रही है।

    क्या लिथा था ट्वीट में

    यह ट्वीट 10 दिसंबर 2011 को रोहित ने ट्वीट किया था, जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सूर्यकुमार पर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए लिखा, “अभी चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स का काम पूरा हुआ। कुछ रोमांचक क्रिकेटर आ रहे हैं। भविष्य में देखने योग्य मुंबई से सूर्यकुमार यादव होंगे।”

    यहां देखें ट्वीट

    रोहित शर्मा के इस ट्वीट को फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इसमें लिखी बात फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    धमाल मचा रहे सूर्य कुमार यादव

    टीम इंडिया ने इस सीरीज के दूसरे मैच में 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। मैच के आखिरी के पांच ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से तबाही मचा दी और हर ओर शॉट्स खेले। इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है क्योंकि सूर्या ने अपनी हॉफ सेंचुरी 32 बॉल में पूरी की थी, जबकि 49 बॉल में उनका शतक हो गया था।

Exit mobile version