सूर्यकुमार यादव अब पुराने दिनो को याद करके हो गए इमोशनल, बताया पत्नी से कैसी करते थे बातें

By Tanu Chaturvedi On November 21st, 2022
सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने फॉर्म में देखे जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का बल्ला मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचाता जहां गेंद न जाए। इसी क्रम में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदे खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 111 रनो की पारी खेली। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव अपने पुराने दिनों की बात याद करके ईमोशनल हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने कहा पत्नी को बताता हूं सारी बातें

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

‘मैं अक्सर अपने अतीत की बातें करता हूं। जब मैं अपने कमरे में होता हूं या अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा होता हूं तो हम दो-तीन साल पहले की स्थिति के बारे में बातें करते हैं। आज की परिस्थिति कैसी है और तब में और आज में क्या बदलाव हुआ, हम इस बारे में अक्सर बातें करते रहते हैं।’

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि

‘निश्चित तौर पर उस समय थोड़ा निराशा हुई थी, लेकिन हम हमेशा इस पर ध्यान देते रहे कि अगर कुछ सकारात्मक है तो हमें उस तरफ ध्यान देना चाहिए। मैं कैसे बेहतर क्रिकेटर बन सकता हूं और कैसे आगे बढ़ सकता हूं।

उस समय के बाद मैंने अलग-अलग चीजों को आजमाया जैसे कि अच्छा भोजन करना, अभ्यास सत्र में पर्याप्त समय बिताना, सही समय पर सोना, जिसका आज मुझे फायदा मिल रहा है। जब हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो लाल गेंद से ही की थी और मैं मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता रहा हूं। मैं टेस्ट स्ट्रक्चर के बारे में अच्छी तरह से जानता हूं और मैंने लंबे प्रारूप में खेलने का भी आनंद उठाया है। उम्मीद है मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी।’

अपने ही स्ट्रोक देख कर हो जाता हूं हैरान

खुद के ही वीडियो देखते हैं सूर्यकुमार यादव

‘मैं जब वापस अपने कमरे में जाता हूं और मैच के क्लिप देखता हूं तो कुछ शॉट को देखकर मैं भी हैरान हो जाता हूं। मैं अच्छा प्रदर्शन करूं या ना करूं मैं मैच के मुख्य अंश जरूर देखता हूं, लेकिन हां यह सच है कि मैं कुछ स्ट्रोक देख कर हैरान हो जाता हूं।’

Tags: टीम इंडिया, न्यूजीलैंड दौरा, सूर्यकुमार यादव,