सूर्यकुमार यादव बाबर से इस मामले में निकले बहुत ज्यादा आगे, खासियत जान आप भी बोलेंगे Sky ही है नंबर-1 बल्लेबाज़

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आईसीसी की टी20 रैंकिंग (ICC T20 Rainking) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि सूर्या अपनी बेहतरीन ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत काफी हद तक फैंस को कोहली की कमी नहीं खलने दे रहे हैं। टी20 के अलावा Sky वनडे में भी टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं।
वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने प्रदर्शन से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के लिए टी20 रैंकिंग में काल बने हुए हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक ऐसी खासियत के विषय में बताएंगे जो उन्हें पाकिस्तान के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम से अलग बनाती है।
360 डिग्री बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव
बता दें, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। वह मैदान के चारों कोनों में शॉट खेलने में माहिर हैं। उनमें ग्राउंड की हर एक दिशा में शॉट जड़ने की काबिलियत है। इसलिए सूर्यकुमार को 360 डिग्री बल्लेबाज भी कहा जाता है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान और बाबर आजम इस हुनर के धनी नहीं है। वह ज्यादातर शॉट्स ऑफ पर खेलना पसंद करते हैं। यही काबिलियत सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बाबर आजम से अलग बनाती है।
टी20 में बाबर पर भारी सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम (Babar Azam) ने टी20 में दूसरे नंबर की रैंकिंग हासिल करने के लिए 16 इनिंग खेली थी जिसमें उन्होंने 3 फिफ्टी जड़े थे। बाबार की इस इनिंग में एक भी शतक नहीं था। इस दौरान उन्हें एक बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। वहीं जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दूसरे नंबर आये तो उन्होंने 20 इनिंग में 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया और उन्हें 4 बार मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी मिला। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो बाबर का 123 रहा वहीं सूर्यकुमार ने 176 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
बाबर की बादशाहत खत्म करेंगे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में बड़ी पारी खेलने में सफल रहे, तो वे एक बड़े कारनामे को को बेशक अंजाम देंगे। वे अभी टी20 रैंकिंग में बतौर बैट्समैन नंबर-2 पर काबिज हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर-1 पर हैं। सूर्यकुमार अगर 50 रन बना लेते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे।
टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो 31 साल के भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 22 मुकाबले ही खेले हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी उन्हें टीम की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। वे वेस्टइंडीज सीरीज के पहले 3 मैच में बतौर ओपनर उतरे। आमतौर पर वे मध्यक्रम में खेलते हैं।
Tags: आईसीसी की टी20 रैंकिंग, बाबर आजम, सूर्यकुमार यादव,