सूर्य कुमार यादव का ट्वीट की वजह से उड़ा मजाक, ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर ने दिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई है। इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव अपने ट्वीट के कारण काफी चर्चा में हैं। सूर्या के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने उनके मजे ले लिए और ट्विटर पर ट्वीट काफी वायरल हो गया। दरअसल, सूर्य कुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में मैच खेलने गई है। इसको लेकर सूर्य कुमार यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा “हेलो विलिंगटन”। इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर अमांडा जेड वेलिंगटन ने बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के मजे ले लिए हैं।
क्या है ट्वीट
Hello Yadav 😂 https://t.co/ALgBHmTkI0
— Amanda Wellington (@amandajadew) November 13, 2022
ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी का सरनेम वेलिंगटन है। सूर्या ने अपने ट्वीट में भी लिखा था हेलो वेलिंगटन। ये वेलिंगटन न्यूजीलैंड में है जहां मैच होना है। इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए अमांडा ने लिखा हेलो यादव। इसके बाद अपने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की चर्चा शुरु हो गई। इस बीच सूर्य कुमार यादव वेलिंगटन में अपने बल्ले का जादू सारी दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हैं।
यह टूर्नामेंट भी टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी होगा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार हो गई थी। इसके बाद टीम से कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है लेकिन इस मैच में पूरे मैदान में अपनी गेंद का जादू बिखरने वाले सूर्य कुमार को शामिल किया गया है।
कौन है अमांडा जेड वेलिंगटन
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर अमांडा जेड वेलिंगटन 25 साल की हैं। अमांडा ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट, 14 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अमांडा जेड वेलिंगटन एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
Tags: अमांडा जेड वेलिंगटन, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड दौरा, सूर्य कुमार यादव,