IPL 2022 में अब नजर आयेंगे मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना, चेन्नई सुुपर किंग्स नहीं बल्कि इस टीम का बनेंगे हिस्सा

By Shadab Ahmad On March 16th, 2022
आईपीएल से इन 3 खिलाड़ियों को ले लेना चाहिए संन्यास, अगले ऑक्शन में नहीं खरीदेगी कोई भी फ्रेंचाइजी 

मिस्टर आईपीएल रह चुके सुरेश रैना (SURESH RAINA) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से नीलामी में छोड़े जाने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें अहम रोल में मैदान पर उतारने की तैयारी की है। एक बार फिर से रैना आईपीएल  15 के सीजन में दर्शकों के बीच दिखाई देंगे। हालांकि वो इस बार वह एक खिलाड़ी के रूप में न होकर एक नई जिम्मेदारी का बीड़ा उठाएंगे। इसके साथ भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) को भी आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जोड़ा गया है।

जानिए कौन सी नई भूमिका निभायेंगे सुरेश रैना

SURESH RAINA

 

सुरेश रैना (SURESH RAINA) को आईपीएल 2022 ( IPL 2022)  में खरीदे जाने का अंदाजा लगाया जा रहा था, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें रिटेन नहीं किया था लेकिन उम्मीद यह जताई जा रही थी कि मेगा ऑक्शन में खरीद लेगी. सुरेश रैना (SURESH RAINA) के न खरीदे जाने पर आईपीएल  प्रेमियों में निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल प्रेमियों का सम्मान करते हुए सुरेश रैना को आईपीएल 2022(IPL 2022)  में दर्शकों से सीधे जोड़ने का मन बनाया है।

सुरेश रैना हिंदी कोमेंटेटर के रूप में दर्शकों को आखों देखा हाल सुनाएंगे। बता दें कि रैना हिंदी भाषी प्रदेश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। किक्रेट जगत में उनकी पहचान एक सफल आलराउंडर के रूप में की जाती है।

हिंदी में कॉमेंट्री करेंगे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री

RAVI SHASTRI

आमतौर पर पूर्व भारतीय किक्रेट कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI ) अंग्रेजी भाषा में मैचों का आखों देखा हाल सुनाते है लेकिन इस बार उनकी भाषा में बीसीसीआई ने बदलाव किया है। रवि शास्त्री (RAVI SHAHTRI ) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हिंदी भाषा में कॉमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार उनको हिंदी कॉमेंट्री की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। हिंदी की बाकायदा क्लास कराई जा रही है। इस सबके पीछे मकसद यह है कि अधिक से अधिक दर्शक आईपीएल (IPL) से जुड़ कर मैच के आंखों देखा हाल को जान व सुन सकें।

Tags: आईपीएल 2022, बीसीसीआई, रवि शास्त्री, सुरेश रैना,