IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना फिर से साथ में आ सकते हैं नजर, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके के लिए खेलेंगे रैना

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना फिर से साथ में आ सकते हैं नजर

इस बीच चेन्नई की टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि टीम मैनेजमेंट चोटिल गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की जगह सुरेश रैना (Suresh Raina) को टीम के साथ जोड़ सकती है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अभी तक प्रदर्शन खराब ही रहा है। टीम पाँच मैच खेल चुकी है और सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है। टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने जा रही है। आइए बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है….

सुरेश रैना की सीएसके में हो सकती है वापसी

रवींद्र जडेजा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना (Suresh Raina) और सीएसके मैनेजमेंट के बीच बातचीत चल रही है और ऐसी उम्मीद की जा रही कि यह खिलाड़ी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलता हुआ नजर आ सकता है। इस मामले में अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।

आपको बताते चलें कि इससे पिछले आईपीएल के कई सीजन में सुरेश रैना चेन्नई की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस ऑक्शन में इन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 कारोड़ रुपये रखी थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद यह खिलाड़ी कॉमेंट्री की तरफ चला गया। आईपीएल 2022 के मैचों में उन्हें  कॉमेंट्री करते हुए देखा भी गया।

सुरेश रैना आईपीएल के सफलतम बल्लेबाजों में से हैं एक

Suresh Raina won’t be part of IPL 2022. File photo: IANS

सुरेश रैना (Suresh Raina) के आईपीएल करियर को देखें तो पता चलता है कि इनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अभी तक 205 मुकाबले खेले हैं और 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बना चुके हैं। आईपीएल के मैचों में यह खिलाड़ी 203 छक्के और 506 चौके लगा चुका है। इस दौरान इन्होंने एक शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं। बॉलिंग करते हुए 25 विकेट भी चटकाए हैं।

इन रिकॉर्ड्स की बदौलत इस खिलाड़ी को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता रहा है।  देखा जाए तो इनका आईपीएल मैचों में रिकार्ड काफी अच्छा है। इन्होंने अपना आलराउंड प्रदर्शन किया है। यह जरूर है कि आईपीएल 2021 के मैचों में इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसमें सुरेश रैना (Suresh Raina) 12 मैच खेलकर 160 रन ही बना पाए थे। शायद इसी वजह से आईपीएल 2022 की नीलामी में इनको खरीदने में किसी फ्रेंचाईजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *