IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी को शामिल कर जीत के लिए दावेदार बनी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, अब ऐसी नजर आ रही है पूरी टीम

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में हो चुका है। इस ऑक्शन में सभी टीमों की फ्रेंचाइजियों को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस साल ऑक्शन में आईपीएल की टीम केकेआर ने सबसे मजबूत टीम बनाकर खुद को मजबूत किया है। 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में हैरी ब्रूक के रूप में खरीदा, जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने 13 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च किए। हैरी ब्रूक को टीम में 13.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। सनराइजर्स की टीम में मयंक अग्रवाल को टीम में 8.25 करोड़ रुपये खर्च करके शामिल किया है। मयंक के अलावा टीम ने हेनारिक क्लासेन के लिए 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए।

आदिल राशिद अकील हुसेन जैसे खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस में खरीद लिया है। हैदराबाद ने भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में विव्रांत शर्मा को खरीदा। उनके लिए फ्रेंचाइजी ने 2.60 करोड़ रुपये खर्च किए। विव्रांत के अलावा फ्रेंचाइजी ने उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर और मयंक मारकंडे जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी को खरीदा था।

रिटेन किए गए ये खिलाड़ी

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ये खिलाड़ी हैं: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलाक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नटराजन और उमरान मलिक।