T20 WORLD CUP: भारतीय टीम को लेकर दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी कहा- “बस यह चीज साथ दें तो जीत की है गारंटी”

By Twinkle Chaturvedi On September 17th, 2022
T20 WORLD CUP: सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया ट्रॉफी जीतेंगे या नहीं

सुनील गावस्करः एशिया कप (ASIA CUP) के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का पूरा ध्यान अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP)  पर हैं। भारत का पिछला वर्ल्ड कप किसी हुरे सपने से कम नहीं था। एशिया कप के अनुभव के बाद भारतीय टीम की शानदार वापसी की उम्मीद जताई जा रही हैं। भारत वर्ल्ड कप जीतने के लिए सबसे पंसदीदा टीम बनी हुई हैं। लेकिन इस सच्चाई में बदलने के लिए भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाना होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने एक बड़ा बयान दिया हैं। आइए आपको बताते हैं उनका क्या कहना हैं।

भारत वर्ल्ड कप जीत सकती हैं- सुनील गावस्कर

भारतीय टीम को लेकर सुनिल गावस्कर का बड़ा बयान

पूरे भारतीय क्रिकेट फैंस के नजरें अब भारतीय टीम को दोबारा टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़ते हुए देखने की हो रही हैं। क्या यह वह वर्ल्ड कप होगा जो भारतीय फैंस का सपना पूरा करेगा। ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन उससे पहले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने हाल ही में भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा हैं कि-

“हां टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत सकती हैं। मुझे भरोसा हैं कि जैसे हर टीम को थोड़ा भाग्य का साथ चाहिए होता हैं, वैसे ही भारत के साथ हैं और टीम ट्रॉफी ला सकती हैं। एक बार जब टीम चयन हो जाता हैं तो वह हमारी भारतीय टीम हैं। हमें उसका सर्मथन करना होता हैं। हमें टीम चयन पर सवाल नहीं उठाने चाहिए कि किसी खिलाड़ी को क्यों बाहर किया या किसी को क्यों टीम का हिस्सा बनाया। इससे खिलाड़ियों का मनोबल टूटता हैं।”

रोहित शर्मा की अगुवाई में दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा सकती हैं भारत

भारत ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में जीता था। धोनी के बाद अब तक वह कमाल कोई नहीं कर पाया हैं। इस बार रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) से पूरी उम्मीद लगाई जा रही हैं कि वह भारत को ट्रॉफी जीतवा सकते हैं। टी20 क्रिकेट में रोहित का रिकॉर्ड काफी अच्छा होता जा रहा हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल जैसी लीगों में भी दबाव भरे पल में टीम को निकालते हुए दिखे हैं। आस्ट्रेलिया की कंडिशन यूएई से काफी ज्यादा अलग रहने वाली हैं। चयनित भारतीय टीम को लगातार चर्चाएं जारी हैं। लेकिन भारतीय टीम से यही उम्मीद रहेगी की वो अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद जरूर करें।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,